{"_id":"09d04016b4e8b034bc4972a799345b7f","slug":"other-hindi-news-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल निर्माण में गड़बड़ी, जांच के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पूल निर्माण में गड़बड़ी, जांच के आदेश
बरेली
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में राज्य स्तर की प्रतियोगिता के दौरान भी कई खामियां रही। पूल की टाइल्स उखड़ी हुई थी और गंदगी भी तैराकों को तंग कर रही थी। सोमवार को समापन कार्यक्रम में पहुंचे कमिश्नर प्रभांशु यादव और डीएम गौरव दयाल को पूल का निरीक्षण करने का मौका भी मिल गया। लगे हाथ उन्हाेंने मामले पर जांच के आदेश दिए हैं और निर्माण एजेंसी पैक्सफेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को घटिया निर्माण पर तलब किया है।
विज्ञापन
कमिश्नर और डीएम के पास स्वीमिंग पूल की निर्माण में हुई गड़बड़ी की शिकायत आई थी। साथ ही प्रतियोगिता में छात्रों को दिक्कत भी हुई, इसकी भी शिकायत डीएम से की गई थी। सोमवार को खुद अधिकारियाें के निरीक्षण में यह बात खुल गई। अधिकारियों ने पाया कि गड़बड़ निर्माण से तैराकों को दिक्कत हुई है। मानक के अनुरूप निर्माण भी नहीं कराया गया है। फिलहाल जो दिक्कतें और कमियां पूल के निर्माण में आ रहीं हैं उसे ठीक करने को कहा गया है।
विज्ञापन
- स्टेडियम में और भी होगा काम
स्टेडियम में खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों व कोच के लिए बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से शेड बनाया जाएगा। शेड न होेने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। कुछ और व्यवस्थाएं होंगी, जिससे कि स्टेडियम को राष्ट्ीय स्तर का बनाया जा सके।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बेक साइड़ में खाली भूमि पर 40 लाख रुपये से पवेलियन बनेगा। जिससे कि कुछ और खेल तथा बैठने की व्यवस्था हो सके। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से इस्टीमेट मांगा गया है। इस निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था कराई जाएगी।