{"_id":"1643f92e2276461c8a03fab8c958976a","slug":"other-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में लहरायेगा यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में लहरायेगा यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा
बरेली
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का 64वां और उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा बरेली के गांधी उद्यान में लगने जा रहा है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की पहल पर ये काम दिल्ली का फ्लैग फाउंडेशन कर रहा है। सोमवार को फ्लैग फाउंडेशन टीम के एयर कमांडर केवी सिंह ने बीडीए टीम के साथ गांधी उद्यान पहुंचकर झंडा लगने की जगह का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
दिल्ली का फ्लैग फाउंडेशन राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए देश के चुनिंदा शहरों में बड़े आकार के तिरंगे झंडे लगाने का काम कर रहा है। तिरंगे झंडे के नीचे बनने वाले शिलापट्ट पर इतिहास भी लिखा जाता है। अब तक देश भर में 63 झंडे लगाए जा चुके हैं। फ्लैग फाउंडेशन के रिटायर्ड एयर कमांडर केवी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे ऊंचा झंडा (107 फुट) झांसी में लगा है। बरेली में 133 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। झंडे की लंबाई 36 फुट और चौड़ाई 24 फुट होगी। 12 किलो वजन का झंडा लगाने के लिए पक्का पिलर होगा, जिसका वजन 1800 किलो रखा गया है। झंडा मुंबई से बनकर आएगा। झंडे के नीचे शिलापट्ट पर महापुरुषों के दिए गये नारे के अलावा बरेली का संक्षिप्त इतिहास भी अंकित होगा।
विज्ञापन
बीडीए के चीफ इंजीनियर अजय सिंह ने बताया कि गांधी उद्यान में अगले तीन माह में झंडा लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। मौका मुआयना में बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. शशांक विक्रम, एक्सईएन पीपी सिंह, नगर निगम एक्सईएन गयूर अहमद, एई आरके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन