फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

अंदर बसपा की बैठक, बाहर चंदे को लेकर जूतमपजार

Tue, 09 Jun 2015 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Jun 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन

 बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को मंडलीय कार्यालय में अंदर बैठकर जिला पंचायत चुनावों की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान कार्यालय बाहर खड़े दो कार्यकर्ता मासिक चंदे को लेकर भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे को जूते चप्पल से पीटा और जेबों में हाथ डालकर कपड़े फाड़ दिए। जिससे उनकी जेबों में रखे नोट भी बिखर गए। ये देख सिक्योरिटी गार्डों ने दोनों को पकड़कर बीच बचाव कराया।

विज्ञापन

जिले के दौरे पर आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पीलीभीत रोड स्थित मंडलीय कार्यालय के सभागार कक्ष में आगामी होने वाले जिला पंचायत के चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में ब्रह्मस्वरूप सागर, रमेश सागर, विजय पटेल, गुरूवचन लाल, अयोध्या प्रसाद गंगवार और बसपा के एमएलए मौजूद थे। अंदर बैठक चल रही थी, इसी दौरान बाहर दो कार्यकर्ता मासिक चंदों को लेकर भिड़ गए। एक दूसरे को गालियां देते हुए मारपीट करने लगे और एक दूसरे की जेब भी फाड़ दीं। जिससे नोट बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को जूते चप्पल से भी पीटा। जिससे मौजूद लोग सन्न रह गए। दोनों में मारपीट होते देख सिक्योरिटी गार्ड भी हस्तक्षेप करने को आ गए। झगड़ा बंद न करने पर सिक्योरिटी वालों ने भी दोनों को जमकर लताड़ा और बीच बचाव किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed