{"_id":"5e050bba8ebc3e87927970ac","slug":"other-bareilly-news-bly3895693106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी गौशालाओं में खतरे में है गायों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी गौशालाओं में खतरे में है गायों की जिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सड़कों पर भटक रहीं बेसहारा गायों के रहने-खाने के प्रबंध के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अस्थायी गौशालाएं तो बना दीं गई लेकिन वहां गायें अव्यवस्थाओं का दंश झेल रही हैं। करीब तीन माह बाद भी गौशालाओं में प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो सकी है। पिछले दिनों सत्यापन में गौशालाओं में अंधेरे में गायों की जिंदगी खतरे में होने का खुलासा होने के बाद अब सीडीओ ने प्रधानों और ब्लॉक के अफसरों को प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 21 अस्थायी गौशालाओं में साढ़ुे चार सौ गोवंशीय पशु रह रहे हैं। सत्यापन रिपोर्ट के मुताबिक क्यारा के गांव चौबारी, उमरसिया, भुता के पउनगला, हरेली अलीपुर, मीरगंज आदि अस्थायी गौशालाओं में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। कई गौशालाओं में भूसा शेड भी नहीं बने हैं। मीरगंज गौशाला में पेयजल, शेड, की भी व्यवस्था नहीं है। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में गौशालाओं के निर्माण के दौरान प्रधानों को सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए थे। बिजली कनेक्शन लेने में तमाम दस्तावेज जरूरी होते हैं, इसलिए सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। जिन गौशालाओं में सोलर पैनल का इंतजाम नहीं होगा, वहां के प्रधान और अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।