{"_id":"5e026a3b8ebc3e8820438384","slug":"other-bareilly-news-bly389307148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहने वाले लेखपाल संघ के 14 पदाधिकारियों की सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहने वाले लेखपाल संघ के 14 पदाधिकारियों की सेवाएं समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों के आंदोलन पर शिकंजा, पहले ही किए जा चुके थे सस्पेंड
बरेली। आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू होने के बावजूद हड़ताल खत्म न करने पर सस्पेंड किए गए लेखपाल संघ के 14 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। शासन के आदेश पर इन लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है।
वेतन, प्रमोशन सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 10 दिसंबर से कामकाज ठप करके लेखपाल हड़ताल पर हैं। तमाम चेतावनी के बावजूद लेखपालों ने हड़ताल समाप्त नहीं की तो पिछले बुधवार को संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई में सदर तहसील में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और जिला महामंत्री भूषित सक्सेना, सदर तहसील अध्यक्ष लाल बहादुर गंगवार, मंत्री नारायण दास मिश्र, आंवला तहसील अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, मंत्री विशाल मोहन, मीरगंज के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, बहेड़ी में संयोजक प्रमोद, उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल, नवाबगंज के अध्यक्ष मोहम्मद नासिर हुसैन, मंत्री राजेश कुमार, फरीदपुर के अध्यक्ष रामऔतार सिंह यादव, मंत्री नरेश रस्तोगी शामिल हैं। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद लेखपालों के न मानने पर अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। लेखपाल संघ के 30 पदाधिकारियों की सर्विस ब्रेक करने के साथ उन्हें भी सस्पेंड किया जा चुका है। इसके अलावा तहसील में धरना देने वाले 102 लेखपालों पर कुछ दिन पहले एफआईआर की कार्रवाई भी हो चुकी है।