फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

अंदर होते-होते बचे जनसंख्या कानून पर मुहिम चलाने वाले

Wed, 25 Dec 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
other
भड़की पुलिस ने कोतवाली लाकर हड़काया, शहर विधायक की सिफारिश पर छूटे
विज्ञापन

अभद्रता का आरोप लगाकर आज करेंगे एसएसपी से शिकायत
बरेली। नागरिकता कानून के खिलाफ गरमाए माहौल के बीच जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए मंगलवार को बगैर अनुमति लिए ही कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहे बजरंगी लाल जनकल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली में इंस्पेक्टर से उनकी तीखी तकरार हुई। समिति पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।
बजरंगी लाल जनकल्याण सेवा समिति के कार्यकर्ता मंगलवार सुबह सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पर जुटे थे जहां जनसंख्या नियंत्रण कानून पर जनमत संग्रह के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाना था। इसी बीच पहुंची कोतवाली पुलिस ने वहां से दरी और कुर्सियां हटवा दीं और कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले आई। यहां कोतवाल गीतेश कपिल से उनकी तीखी तकरार हुई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने एक दिन पहले एलआईयू को हस्ताक्षर अभियान की सूचना दे दी थी। प्रदेश अध्यक्ष अमन और उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कोतवाल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। जब कोतवाल को बताया गया कि शहर विधायक अरुण कुमार इस संगठन के संरक्षक हैं तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। विधायक से मोबाइल पर बात करने के बाद कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया लेकिन चेतावनी दी कि अगली बार बगैर अनुमति इस तरह का कोई कैंप लगाया तो रिपोर्ट दर्ज कर अंदर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन माहौल को बेहतर बनाए रखने में लगा है जबकि इस तरह बिना अनुमति कार्यक्रम करने से स्थिति बिगड़ने की आशंका रहती है। माहौल खराब होने की आशंका में इन लोगों को हटाकर और चेतावनी देकर जाने दिया गया। अभद्रता का आरोप गलत है। - गीतेश कपिल, सदर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने एलआईयू को सूचना दी थी। पुलिस के मना करने पर कार्यक्रम रद्द भी कर दिया। इसके बावजूद कोतवाल ने बुरी तरह हड़काते हुए अभद्रता की। शहर विधायक से बात कराने के बाद छोड़ा गया। इसकी बुधवार को एसएसपी से शिकायत करेंगे। - अमन सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष, बजरंगी लाल जनकल्याण सेवा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed