{"_id":"5dbb92598ebc3e0163090d5a","slug":"other-bareilly-news-bly3821964151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की टीमें करेंगी निरीक्षण, सीएचसी-पीएचसी को दुरुस्त कर लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की टीमें करेंगी निरीक्षण, सीएचसी-पीएचसी को दुरुस्त कर लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शासन नवंबर में टीमें भेजकर सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण करा सकता है। यहां की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाएं अधिकारियों की चिंताएं बढ़ा रही हैं। गुरुवार को विकास भवन में डीएम की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह मुद्दा भी उठा। डीएम ने कहा कि नवंबर में शासन स्तर से सीएचसी-पीएचसी के निरीक्षण होने हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वहां निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें।
डीएम ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के निर्देश देते हुए कहा कि र्टीकाकरण का स्तर बढ़ाया जाए। बुखार के रोगियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। कहा कि एमओआईसी अपने क्षेत्र में जहां बुखार के मरीज ज्यादा हैं, निरीक्षण करें। सीएमएस को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में आवश्यक दवाएं कम न पडे़ं। टीबी की समीक्षा करते हुए कहा कि गोद लिए गए लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए। उनके स्वास्थ्य की स्थिति क्या है, उस पर नजर रखी जाए। संचालन सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने किया।