{"_id":"5d83dd018ebc3e93a76fecf3","slug":"other-bareilly-news-bly3768710103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार नहीं देता पूरा वेतन श्रम विभाग करेगा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार नहीं देता पूरा वेतन श्रम विभाग करेगा कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्रम विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर निगम सफाई कर्मचारियों को वेतन संबंधी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने एसएसपी ऑफिस के बाहर खड़े नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से वेतन संबंधी जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि ठेकेदार उन्हेें न्यूनतम वेतन दे रहा है। सभी कर्मचारियों का मौके पर बयान दर्ज कर नगर आयुक्त को सूचना दी।
इसके बाद टीम वेतन भुगतान संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचे लेकिन बैठक होने से अफसरों से मुलाकात नहीं हो सकी। टीम में शामिल रहे अजीत कनौजिया और महीप सिंह ने बताया कि कानपुर मुख्यालय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई की रिपोर्ट में सभी अभिलेखों के साथ मुख्यालय भेज जाएगा। कानपुर से निर्देश मिलने पर श्रमिकों को न्यूनतम वेतन भुगतान मिलने के मामले पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।