फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

गए थे प्रेरणा एप का विरोध करने, आपस में ही भिड़ गए शिक्षक

Sat, 14 Sep 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। मुख्यमंत्री के प्रेरणा एप के विरोध में शुक्रवार को शिक्षक महासंघ के बैनर तले सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में आंदोलन करने पहुंचे शिक्षकों की आपस में जमकर मारपीट हो गई। धरना प्रदर्शन के बाद सैकड़ों की तादाद में शिक्षक-शिक्षिकाएं कलेक्ट्रेट ज्ञापन सौंपने पहुंचे तो वहां पर शिक्षकों में मारपीट हो गई। करीब आधे घंटे तक कलेक्ट्रेट पर हंगामा का माहौल बना रहा। मौजूद सुरक्षाकर्मियों और सहयोगी शिक्षकों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। देर शाम दोनों पक्षों की ओर से थाना में एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लागू किए जाने वाले प्रेरणा एप का विरोध करने के लिए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में सैंकड़ों की तादाद में शिक्षक एकजुट हुए थे। विरोध में उन्होंने प्रेरणा एप को स्वीकारने से साफ इनकार किया और एप को शिक्षकों के लिए दमनकारी करार दिया। इस धरना में काफी तादाद में महिला शिक्षक भी मौजूद रहीं, उन्होंने भी एप लागू होने के बाद शिक्षकों के लिए जी का जंजाल बनने की बात कही। इसके बाद सभी ने मार्च निकालकर शाम करीब चार बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। बताया जाता है कि यहां पर शिक्षक नेता अरुण मिश्रा जब ज्ञापन पढ़ रहे थे तो पंकज सक्सेना ने ज्ञापन छीनकर फाड़ दिया। बहस बढ़ी तो बीच बचाव को शिक्षक नेता केसी पटेल पहुंचे। इस पर मामला बढ़ गया। अजरार हुसैन आगा और पंकज सक्सेना ने केसी पटेल पर हमला कर दिया। इससे उनकी गर्दन में चोट लगी। मारपीट होने पर अन्य नेता मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराने लगे। हालांकि, इस दौरान कलेक्ट्रेट पर भगदड़ मच गई। आंदोलन में आई महिलाओं ने भी इस हंगामे का विरोध किया। देर शाम केसी पटेल ने अजरार हुसैन और पंकज के खिलाफ रिपोर्द दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed