{"_id":"5d4b2e838ebc3e6d1525b66d","slug":"other-bareilly-news-bly371635553","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्साधिकारी पर नर्स ने लगाए उत्पीड़न के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्साधिकारी पर नर्स ने लगाए उत्पीड़न के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक चिकित्साधिकारी पर वहीं काम कर रही एक नर्स ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इज्जतनगर थाने में तहरीर सौंपी है। पीड़िता के मुताबिक चिकित्साधिकारी उनसे आपत्तिजनक बातें व अश्लील हरकतें करते हैं। शिकायत विभाग के अधिकारियों से करने आरोपी राह चलते पीड़िता को धमकाने लगे हैं।
इज्जतनगर क्षेत्र स्थित एक अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर एक युवती संविदा पर एएनएम पद कार्यरत है। युवती के मुताबिक यहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी उनसे आपत्तिजनक बातें करते हैं। बताया कि खुद को उनकी बेटी के समान बताने पर चिकित्साधिकारी ने दोस्ती करने का प्रस्ताव रख दिया। युवती के मुताबिक विरोध करने पर वह अधिकारियों से शिकायत कर संविदा सेवा खत्म कराने की धमकी देते हैं। अर्बन हैल्प कोआर्डिनेटर से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। बताया कि इस पर आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि इसके चलते अकसर राह चलते भी लोग मुंह ढंककर लोग उन्हें रोकते हैं और शिकायत वापस लेने के लिए धमकाते हैं।