{"_id":"5dc327d08ebc3e5b0717e41f","slug":"other-aonla-news-bly3829465159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के उत्पीड़न से तंग नाबालिग चला साधु बनने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के उत्पीड़न से तंग नाबालिग चला साधु बनने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। मां पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए करीब 13 वर्षीय बच्चे ने साधु बनने की इच्छा जताई है। वहीं जिस बाबा के पास वह रह रहा है उसने आंवला पुलिस को तहरीर देकर बच्चे से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है।
बच्चे के मुताबिक उसके पिता की मौत के बाद मां ने सिरौली क्षेत्र के एक शख्स से दूसरी शादी कर ली। वह अब उससे मजदूरों की तरह काम लेती है और आए दिन मारपीट करती है। उसने आशंका जताई कि पिता की मौत के बाद उनके नाम आई करीब 40 बीघा जमीन हथियाने के लिए मां उसकी हत्या करवा सकती है। इसलिए वह बाबा ओमप्रकाश सिंह गिरि के साथ कसूमरा में मढ़ी पर रहना चाहता है। वहीं बाबा ने तहरीर देकर कहा कि वह बच्चे को कई बार उसकी मां के पास छोड़कर आ चुका है, लेकिन वह बार-बार उसके पास आ जाता है। बाबा ने पुलिस से बच्चे से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। हालांकि गांव में नाबालिग का मकान भी है, जिसमें अन्य परिजन भी रहते हैं। संवाद