फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opposition against objectionable slogans

आपत्तिजनक नारों के विरोध में कोतवाली घेरी

Sun, 31 Dec 2017 02:19 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 31 Dec 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Opposition against objectionable slogans
काोतवाल से कहा सुनी करते कायऱ्र्यकताऱ्र्ता

विज्ञापन
नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष शहला ताहिर के जुलूस में कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को विहिप और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जुलूस की सीडी के साथ पुलिस को तहरीर भी सौंपी और निर्वाचित अध्यक्ष शहला ताहिर, उनके पति डॉ. ताहिर समेत पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 
भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर के अनुसार नगरपालिका चुनाव में मतदान के दिन स्टैंडर्ड मॉरल स्कूल पोलिंग बूथ पर इकट्ठा भीड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया था। इसमें भाजपा समर्थक विजय राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विजय राठौर ने नगर पालिकाध्यक्ष और उनके पति  समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद शहला भूमिगत हो गईं।  थी। अदालत से स्थगनादेश मिलने के बाद वह 19 दिसंबर को नवाबगंज पहुंचीं तो उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला था। भाजपा नेता का आरोप है कि विजय जुलूस में शहला समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जिसका वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन

शनिवार की शाम विहिप कार्यकर्ताओं ने शहला ताहिर के जुलूस में देश विरोधी नारेबाजी का आरोप लगाते हुए कोतवाली घेर ली। उन्होंने शहला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा भी काटा। प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी को वीडियो की सीडी के साथ तहरीर सौंपी गई जिसमें शहला ताहिर और उनके पति समेत पांच सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वह वीडियो का पूरी तरह परीक्षण करने के बाद ही कार्रवाई का निर्णय लेंगे। तहरीर देने वालों में विहिप अध्यक्ष अखिलेश गंगवार, कमल किशोर शर्मा, सतेन्द्र कुर्मी, पूर्व सभासद मथुरा प्रसाद, लवी शर्मा, विवेक शर्मा, राम सिंह, अशोक शर्मा, बासुदेव प्रजापति आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed