{"_id":"5f1741a28ebc3e63dd0bff9d","slug":"open-dips-on-broken-roads-and-trees-falling-in-strong-wind-increased-the-difficulties-bareilly-news-bly4135230102","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे-धंसे रास्तों पर खुले डिप और तेज हवा में गिरे पेड़ों ने बढ़ा दीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे-धंसे रास्तों पर खुले डिप और तेज हवा में गिरे पेड़ों ने बढ़ा दीं मुश्किलें
Wed, 22 Jul 2020 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद बरेली की अधिकांश सड़कें जलमग्न दिखीं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम इलाकों में पानी भरने के बाद आने-जाने की परेशानी झेलते रहे लोग
विज्ञापन
बरेली। शाम को तेज हवा के साथ आई बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के सामने कश्मीरी कोठी मार्ग पर एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। ट्रैफिक भी बाधित रहा। बारिश में हर बार की तरह खुले डिप लोगों के लिए मुसीबत बने तो श्यामगंज से कालीबाड़ी का रास्ता खुदाई के चलते निकलने लायक नहीं रहा।
कालीबाड़ी, सिकलापुर, संजय नगर, सुभाष नगर पुलिया के नीचे जलभराव हुआ तो खुले डिप मुसीबत बन गए। सड़कों पर सीवर ट्रंक लाइन के लिए खोदे गड्ढे बारिश से जानलेवा हो गए हैं। फाल्तूनगंज में गली के एक हिस्से में पानी भरा होने से लोगों का निकलना दूभर हो गया। इस समय कालीबाड़ी में कई गलियों में बरसात में ही निर्माण कार्य चल रहा है। इसे लेकर भी लोगों में नाराजगी रही।
पुराना शहर में सैलानी, सूफीटोला, रोलीटोला, कांकरटोला, हजियापुर, चक महमूद, सिकलापुर, बांसमंडी, आजमनगर,कालीबाड़ी की तमाम गलियों में पानी भर गया। संजयनगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सुभाष नगर पुलिया के नीचे जलभराव से लोगों को मुश्किल हुई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अधिकतर इलाकों से पानी बारिश के तत्काल बाद ही निकल गया। जहां जलभराव था वहां टीमे भेजी गई थी।