फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only vehicles going to PM's rally pass through Hulasanagara crossing

हुलासनगरा क्रॉसिंग से गुजरे सिर्फ पीएम की रैली में जाने वाले वाहन

Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Only vehicles going to PM's rally pass through Hulasanagara crossing
हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों से बचकर निकलते वाहन।
एंबुलेंस और इमरजेंसी में जाने वालों को ही तलाशी के बाद पुलिस ने दिया जाने
विज्ञापन

नेताओं को काफिला ने फंसे इसलिए आननफानन भर दिए गए हाईवे के गड्ढे
फतेहगज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर जाम का प्वाइंट हुलासनगरा क्रॉसिंग से शनिवार को सिर्फ उन वाहनों को ही पुलिस ने निकलने दिया जो शाहजहांपुर के रोजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जा रहे थे। इमरजेंसी सेवाओं के अलावा अन्य वाहनों के लिए इस क्रॉसिंग से निकलना वर्जित कर दिया गया। ऐसे में दिन भर लोग परेशान होते रहे या फिर उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी। बड़ी संख्या में नेताओं और जनता को ले जाने वाले वाहन यहां से गुजरने के चलते शनिवार सुबह ही क्रॉसिंग के पास हाईवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे पत्थर डालकर भर दिए गए। साथ ही भारी संख्या में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात कर दिया।

लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण पिछले एक दशक से अधर में है। ओवरब्रिज न बन पाने की वजह से यहां अक्सर ही लंबा जाम लगता है। कभी-कभी यहां लगने वाला जाम कई-कई दिन तक नहीं खुल पाता है। क्रॉसिंग के आसपास सड़क पर गड्ढों की वजह से वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पाते और खराब होकर खड़े हो जाते है, जिससे जाम लगता है, लेकिन शनिवार को शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने की वजह से यहां नजारा अलग था। सुबह ही प्रशासन ने सड़क की बदहाल छिपाने के लिए पत्थर डालकर गड्ढों को भर दिया। हाईवे से रैली में जाने वाले वाहनों के अलावा केवल इमरजेंसी सेवा से जुड़े वाहनों को ही निकलने दिया गया, जिससे अक्सर जाम से जूझने वाले इस हाईवे पर शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। पूरे दिन हाईवे पर जगह जगह पुलिस व पीएसी तैनात रही और किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया गया। सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को तलाशी के बाद निकलने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed