फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain became an obstacle in the campaign to catch the tigress

बाघिन को पकड़ने के अभियान में बारिश बनी बाधा

Sun, 13 Jun 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rain became an obstacle in the campaign to catch the tigress
बाघिन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बारिश से बचने के लिए बाघिन के मंदिर में आसरा लेने का दावा
विज्ञापन

शनिवार को टीम कोयला प्लांट के आसपास की कांबिंग

फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्टरी के जंगल में चहलकदमी कर रही बाघिन को पकड़ने का अभियान बारिश होने के कारण बाधित होते नजर आ रहा है। हालांकि टीम ने बाघिन की घेराबंदी के लिए कोयला प्लांट के पास मंदिर के आसपास शनिवार को भी कांबिंग की। दिन में हुई बारिश से बचने के लिए बाघिन के मंदिर में घुसने का टीम ने दावा किया है। टीम को मंदिर में आते-जाते हुए बाधिन के पगचिह्न मिले है। उधर कोयले प्लांट में लगे कैमरे में भी शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाघिन दिखी।
पिछले डेढ़ साल से रबर फैक्टरी के जंगल में चहलकदमी कर रही बाघिन को पकड़ने का अभियान एक बार फिर बारिश का भेंट चढ़ते नजर आ रहा है। पिछले डेढ़ साल तो वन विभाग की टीम बाघिन की सटीक लोकेशन नहीं मिलने का रोना रो रही थी। अब पिछले करीब एक सप्ताह से उसकी सटीक लोकेशन मंदिर के पास लगातार मिल रही है तो एक्सपर्ट उसे ट्रेंक्युलाइज करना तो दूर घेरने की तैयारी तक नहीं कर पाए है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात भी बाघिन की फुटेज मंदिर के पास लगे कैमरे में देखी गई। इसके अलावा शनिवार को दिन में हुई तेज बारिश से बचने के लिए बाघिन मंदिर में घुसी थी और काफी समय तक मंदिर में ही रही। अगर टीम की बाघिन को पकड़ने की तैयारी पूरी होती तो शनिवार को बाघिन बड़े आसानी से मंदिर में ट्रेंक्युलाइज कर ली जाती, लेकिन टीम को तो बाघिन का मंदिर में आने का पता उसके पगचिह्नों से लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ भरतलाल ने बताया कि बाघिन को पकड़ने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बारिश के कारण अभियान प्रभावित जरूर हो रहा है। एक दो दिन में अगर बारिश लगातार नहीं हुई तो जल्द बाघिन को ट्रेंक्युलाइज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed