फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only three coaches arrived on the first day, no appointments for boxing and swimming

Bareilly News: पहले दिन तीन कोच ही पहुंचे, बॉक्सिंग व तैराकी के लिए नियुक्ति नहीं

Wed, 02 Apr 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Only three coaches arrived on the first day, no appointments for boxing and swimming
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मानदेय वाले अंशकालिक प्रशिक्षकों की तैनाती मंगलवार को कर दी गई। इसमें वॉलीबॉल, टेनिस, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, क्रिकेट, भारोत्तोलन व फुटबाॅल के कोच शामिल हैं। पहले दिन सिर्फ बास्केटबॉल, फुटबॉल व एथलेटिक्स के प्रशिक्षक ही स्टेडियम पहुंचे। वहीं, बॉक्सिंग व तैराकी के लिए इस बार भी कोई कोच नियुक्त नहीं किया गया। इस वजह से खिलड़ियों को खुद ही अभ्यास करना पड़ता है या किसी सीनियर खिलाड़ी की मदद लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


दरअसल, स्टेडियम में दो कंपनियों के जरिये अस्थायी कोच की नियुक्ति फरवरी तक के लिए की जाती है। इसमें पुराने प्रशिक्षकों को दोबारा भी नियुक्त किया जा सकता है। चयनित कोच को एक अप्रैल को स्टेडियम पहुंचना होता है, लेकिन इस बार नियुक्त किए गए आठ कोच में से बास्केटबॉल के सोनेंद्र श्रोतिया, फुटबॉल के आशू भारती व एथलेटिक्स की दयावती ने ही पहुचंकर कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

वॉलीबॉल की अभिलाषा, टेनिस की मीनू पांडे, जिम्नास्टिक के राजेश यादव, क्रिकेट के अमित यादव, भारोत्तोलन के हरिशंकर स्टेडियम पहुंचे ही नहीं। आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी आठ कोचों को मंगलवार को ज्वाॅइन करने के लिए पत्र भेज दिया था। अब वह किस कारण नहीं आए, इसकी जानकारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed