{"_id":"584da7404f1c1b7c3a2c3c62","slug":"only-bjp-shopkeeper-beaten-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने दुकानदार को बंधक बनाकर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने दुकानदार को बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Only BJP shopkeeper beaten hostage
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवर्तन यात्रा में काले झंडे दिखाने पर भाजपाइयों ने आलमगिरीगंज में दुकानदार को बंधक बनाकर पीटा। दुकानदार का आरोप है कि भाजपाइयों ने अपने होर्डिंग लगाकर उसके होर्डिंग ढक दिए थे। विरोध में उसने परिवर्तन यात्रा को काले झंडे दिखाए। हालांकि मारपीट करने वाले किसी भाजपाई का नाम न लेने से आरोपों पर सवाल भी उठ रहे हैं।
आलमगिरीगंज में अमित खंडेलवाल की अमित डेयरी के नाम से दूध दही की दुकान है। वह शहर में 10 स्थानों पर जन शक्ति एकता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का होर्डिंग लगवा चुके हैं। उनका आरोप है कि भाजपा ने अपनी परिवर्तन यात्रा के होर्डिंग से उनके सात होर्डिंग ढक दिए। जिस पर उन्होंने शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर और महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया को भी फोन किया। जब किसी से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकलने पर आलमगिरीगंज में उन्होंने कालेज झंडे दिखाए। दुकानदार का आरोप है कि काले झंडे दिखाने पर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता उनकी दुकान में घुस गए और सामान फेंकने लगे। आरोप है कि तोड़ फोड़ करने के बाद उसको भाजपाइयों ने बंधक लिया। वह अपनी ही दुकान में 15 मिनट तक बंधक रहा। बाद में अन्य दुकानदारों ने बीचबचाव कर छुड़वाया।
दुकान में तोड़ फोड़ और बंधक बनाने की बात मेरी जानकारी में नहीं है। न ही दुकानदार ने ऐसी कोई शिकायत मुझसे की। फिर भी अगर कोई मामला संज्ञान में आया है तो मैं पता लगाऊंगा। वैसे भाजपा कार्यकर्ता ऐसा नहीं कर सकते।
विज्ञापन
-उमेश कठेरिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा