{"_id":"6a4c1331fb2936da3104aa32","slug":"only-50-percent-of-the-drains-have-been-cleaned-residents-will-once-again-face-waterlogging-during-heavy-rains-bareilly-news-c-4-bly1053-919816-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 50 प्रतिशत नाले ही साफ हुए, तेज बारिश में फिर जलभराव से जूझेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 50 प्रतिशत नाले ही साफ हुए, तेज बारिश में फिर जलभराव से जूझेंगे
Tue, 07 Jul 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मानसून जिले में सक्रिय होने के बावजूद अब तक सिर्फ 50 प्रतिशत नाले ही साफ हो पाए हैं। सोमवार को अधिकारियों की ओर से नाला सफाई की सौंपी गई रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। ऐसे में तेज बारिश होने पर इस बार भी लोगों को जलभराव से जूझना पड़ेगा।
नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए। कहा कि दिन के साथ-साथ अब रात में भी नाला सफाई कराई जाए। मुख्य नालों के साथ-साथ मोहल्लों के छोटे नालों और नालियों को भी तत्काल साफ किया जाए। सफाई कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यदि किसी ठेकेदार ने काम में लापरवाही बरती या तय समय सीमा के भीतर काम पूरा नहीं किया, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस समस्या को लेकर हाल ही में हुई बैठक में पार्षदों ने भी आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के मुताबिक, उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ठेकेदारों द्वारा सफाई कार्य पूरा किए जाने के बाद नगर निगम के अधिकारी खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों की संतुष्टि के बाद ही आगे की कागजी कार्यवाही की जाएगी।