चार दिन में 15 से 40 रुपये पहुंच गया प्याज का भाव
फुटकर में 60 रुपये किलो तक बिक रहा प्याज
विज्ञापन
प्याज के साथ आलू, बैंगन व लौकी के दाम भी बढ़े
बरेली। शहर के लोगों को त्योहारी सीजन में प्याज ने रुलाना शुरू कर दिया है। प्याज के दाम थोक में ही 40 रुपये किलो से ऊपर पहुंच गए हैं। चार दिन पहले यही दाम 15 रुपये था। वहीं फुटकर बाजार में लोगों को प्याज 60 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है। प्याज से पहले आलू का भाव भी लोगों को सता चुका है। पिछले चार दिनों में आलू के दाम में भी दस रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है।
नया आलू भी अब तक बाजार में पूरी तरह नहीं आया है। इसी वजह से थोक बाजार में आलू 40 रुपये किलो बिक रहा है। फुटकर में एक किलो आलू के लिए 50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। थोक विक्रेता सलीम खां ने बताया कि प्याज के दाम में तेजी आई है। इसके नीचे आने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। चार दिनों से लगातार प्याज के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। सप्ताह भर पहले ही प्याज के दाम 15 रुपये तक थे, लेकिन अब तो एक ही सप्ताह में दोगुने से अधिक तक पहुंच गए हैं। हालांकि प्याज की मांग अभी कम है, लेकिन नवरात्र खत्म होने के बाद मांग बढ़ते ही फिर से इसके दाम में और उछाल आने की आशंका है।
विज्ञापन
नवरात्र में है कुछ राहत
शहर में अधिकतर लोग प्याज का नवरात्र में कम ही इस्तेमाल करते हैं। कई परिवारों में प्याज का नवरात्र में इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता है। इस कारण लोगों को प्याज के दाम बढ़ने का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। नवरात्र खत्म होने के दो से तीन दिन बाद ही लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी थोक रेट पहले अब फुटकर रेट
प्याज 20 40 60
आलू 30 40 50
लौकी 5 15 20
बैंगन 5 15 20
टमाटर 20 30 40
भिंडी 15 20 25
गोभी 30 35 40
धनिया 150 250 300
सब्जी के आसमान छूती कीमतों से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। दुकानदारों की मनमर्जी के कारण सब्जी की कीमतें बेलगाम हो गई हैं। नवरात्रों में भी दाम बढ़ रहे हैं। -भावना शुक्ला, गृहिणी।
बढ़ती कीमतों के मामले में प्रशासनिक अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। इन दिनों सस्ती मिलने वाली सब्जियां भी महंगी मिल रही हैं। -मीनाक्षी सिंह, गृहिणी।
प्याज के दाम लगातार एक सप्ताह से बढ़ रहे हैं। वहीं टमाटर बाहर से आ रहा है। इस कारण इसके दामों में उछाल आया है। दिवाली तक टमाटर के दाम तो यही रहेंगे। प्याज में सरकार आयात नियमों में छूट देने की बात कर रही है। इससे प्याज के दाम गिरने की उम्मीद है। एक सप्ताह में स्थिति साफ हो सकेगी। -सलीम खां, आढ़ती।
प्याज के साथ आलू, बैंगन व लौकी के दाम भी बढ़े बरेली। शहर के लोगों को त्योहारी सीजन में प्याज ने रुलाना शुरू कर दिया है। प्याज के दाम थोक में ही 40 रुपये किलो से ऊपर पहुंच गए हैं। चार दिन पहले यही दाम 15 रुपये था। वहीं फुटकर बाजार में लोगों को प्याज 60 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है। प्याज से पहले आलू का भाव भी लोगों को सता चुका है। पिछले चार दिनों में आलू के दाम में भी दस रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है।
नया आलू भी अब तक बाजार में पूरी तरह नहीं आया है। इसी वजह से थोक बाजार में आलू 40 रुपये किलो बिक रहा है। फुटकर में एक किलो आलू के लिए 50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। थोक विक्रेता सलीम खां ने बताया कि प्याज के दाम में तेजी आई है। इसके नीचे आने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। चार दिनों से लगातार प्याज के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। सप्ताह भर पहले ही प्याज के दाम 15 रुपये तक थे, लेकिन अब तो एक ही सप्ताह में दोगुने से अधिक तक पहुंच गए हैं। हालांकि प्याज की मांग अभी कम है, लेकिन नवरात्र खत्म होने के बाद मांग बढ़ते ही फिर से इसके दाम में और उछाल आने की आशंका है।
नवरात्र में है कुछ राहत
शहर में अधिकतर लोग प्याज का नवरात्र में कम ही इस्तेमाल करते हैं। कई परिवारों में प्याज का नवरात्र में इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता है। इस कारण लोगों को प्याज के दाम बढ़ने का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। नवरात्र खत्म होने के दो से तीन दिन बाद ही लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।सब्जी थोक रेट पहले अब फुटकर रेट