फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One who committed fraud in the name of land purchase arrested

Bareilly News: जमीन खरीद के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
One who committed fraud in the name of land purchase arrested
बिलसंडा के मुनीश से धीरेंद्र ने की थी 27 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

भोजीपुरा। फैक्टरी लगवाने के नाम पर पीलीभीत के किसान से 27 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य धीरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीलीभीत के बिलसंडा निवासी मुनीश कुमार के पास जाकर थाना मीरगंज के मसीहाबाद निवासी महीपाल सिंह यादव ने जमीन का सौदा करने की बात कही थी। महीपाल ने अपना नाम कालीचरन गुप्ता और खुद को लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड का निवासी बताया। उसने नाम-पते की पुष्टि के लिए फर्जी आधार कार्ड भी दिखाया। महीपाल से कालीचरन बने व्यक्ति ने मुनीश को बताया कि उनके बाबूजी (मालिक) साहिबाबाद निवासी परवेज अली यहां एक फैक्टरी लगाना चाहते हैं।
फैक्टरी के लिए जमीन दिखाने की बात कही तो मुनीश ने कुछ और जमीन दिखाई। कुछ दिन बाद महीपाल ने बताया कि बाबूजी को घंघोरा पिपरिया में एक जमीन पसंद है। वह जमीन बाबू सिंह यादव की है। उसका एग्रीमेंट सतेंद्र यादव निवासी घंघोरा पिपरिया के नाम है। मुनीश ने सतेंद्र यादव से बातचीत की और एग्रीमेंट कराया। तब मुनीश ने सतेंद्र को 22 लाख रुपये दिए और पांच लाख रुपये वकील बने धीरेंद्र यादव ने लिए थे। कुछ दिन बाद सभी लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

मुनीश के पत्र पर आईजी के निर्देश पर भोजीपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी व क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी धीरेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed