फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One who cheated farmers worth crores arrested

Bareilly News: किसानों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
One who cheated farmers worth crores arrested
बरेली। किसानों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्य राजवीर को भोजीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मीरगंज क्षेत्र के गांव मसीहाबाद के प्रधान महिपाल यादव ने गिरोह बनाकर किसानों से फैक्टरी लगाने और उनकी जमीन का करोड़ों रुपये में सौदा तय कराने का झांसा देकर ठगी की थी। महिपाल के गिरोह में नन्हे यादव समेत 40 लोग शामिल थे। सरगना महिपाल का भाई राजवीर भी उसके साथ किसानों से ठगी करता था। राजवीर लोगों को झांसा देने के लिए नाम बदल लेता था। वह खुद का नाम प्रेमचंद पांडेय एडवोकेट बताकर किसानों को झांसे में लेता था। पुलिस राजवीर का गैर जमानती वारंट भी करा रही थी। भोजीपुरा पुलिस ने राजवीर को तिलमास अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। राजवीर के खिलाफ धोखाधड़ी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed