फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One robber killed due to Tempo driver's knowledge, two arrested

टेंपो ड्राइवर की सूझबूझ से एक लुटेरा मारा गया, दो गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2020 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
One robber killed due to Tempo driver's knowledge, two arrested
जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

इज्जतनगर इलाके में कई लोगों से लूटपाट कर जबरन सवार हुए थे टेंपो में
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने टेंपो पलटकर मचाया शोर तो हरकत में आई पुलिस
बहादुर टेंपो ड्राइवर को एसएसपी ने दिया पांच हजार रुपये का इनाम

बरेली। एक टेंपो ड्राइवर की हिम्मत और सूझबूझ से इज्जतनगर इलाके में लूटपाट करके भाग रहे पांच लुटेरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक की मौत हो गई। लूटपाट के बाद ये लुटेरे जबरन उसके टेंपो में सवार हुए थे। अहलादपुर पुलिस चौकी के ऐन सामने उसने टेंपो पलटकर शोर मचा दिया। इसके बाद चौकी में मौजूद पुलिस हरकत में आ गई। पकड़े गए लुटेरों से सात घटनाओं का खुलासा हुआ है। एसएसपी ने टेंपो ड्राइवर को बतौर इनाम पांच हजार रुपये दिए हैं।
नवाबगंज की एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी इज्जतनगर के गांव चितुपुरा गांव निवासी अंकित और रिंकू को शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक पर घर लौटते वक्त कलापुर की पुलिया के पास पांच हथियारबंद बदमाशों ने रोक लिया। मारपीट के बाद अंकित से 14 हजार और रिंकू से चार हजार रुपये लूट लिए। एक और राहगीर को बंधक बनाकर लूटने के बाद बदमाशों ने टेंपो लेकर निकले चितुपुरा गांव के जितेंद्र को रोका और जबरन उसके टेंपों में सवार होकर नवाबगंज की ओर चलने को कहा। जितेंद्र के मुताबिक कुछ ही आगे चलने के बाद घने कोहरे में बदमाश रास्ता भूल गए तो उसने टेंपो नवाबगंज के बजाय बड़ा बाईपास पर बढ़ा दिया।
विज्ञापन

रास्ते में अहलादपुर पुलिस चौकी के ऐन सामने उसने अच्छी रफ्तार से दौड़ते टेंपो को हैंडल मोड़कर पलट दिया और खुद कूदकर पुलिस चौकी की ओर भाग निकला। जितेंद्र की समझदारी काम कर गई। दो बदमाश टेंपो के नीचे दब गए, बाकी तीनों फायरिंग करते हुए गन्ने के खेत में भाग निकले। जितेंद्र के शोर मचाने के साथ फायरिंग की आवाज सुनकर चौकी में मौजूद सिपाही ने बाहर आग ताप रहे दो होमगार्डों के साथ खेतों में छिपे एक बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद और फोर्स बुलाकर टेंपो के नीचे दबे दोनों बदमाशों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कांबिंग करने के बाद भी भागे बदमाशों का पता नहीं लगा। टेंपो के नीचे दबे दोनों बदमाश हाफिजगंज थाने के गांव बढ़ेपुरा के शाहिद और फारूख निकले। सिर में चोट की वजह से शाहिद की अस्पताल में मौत हो गई। फारूख का भी पैर टूट गया। पकड़ा गया तीसरा बदमाश भोजीपुरा के जल्ला लाड़पुर गांव का साजिद निकला। मौके से भागे बदमाशों में एक बबलू भी जल्ला लाड़पुर का है। दूसरा बदमाश झील गौंटिया गांव का बताया गया है।

टेंपो ड्राइवर की सूझबूझ से बदमाश पकड़े गए और कई मामलों का खुलासा हो गया। पीलीभीत के मझोला की भी एक लूट इन्होंने स्वीकार की है। एक घायल बदमाश की मौत हो गई है। दो फरार बदमाशों को पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed