फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One lakh women of Bareilly will become Lakhpati Didi

Bareilly News: बरेली की एक लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, चार फरवरी से होगा दिवसीय प्रशिक्षण

Sat, 03 Feb 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 05:36 PM IST
सार

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले में 11 हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इसमें 1.10 लाख महिलाएं सदस्य हैं। गांव स्तर पर प्रशिक्षण देकर इन्हीं महिलाओं की आमदनी बढ़ाई जानी है।

विज्ञापन
One lakh women of Bareilly will become Lakhpati Didi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरिम बजट से महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं बरेली जिले की एक लाख से अधिक महिलाओं को अब लखपति बनने की उम्मीद बंध गई है। समूहों की जो महिलाएं साल में एक लाख रुपये अधिक कमा रही हैं, वही अब दूसरी महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में आने के लिए प्रेरित करेंगी। प्रशिक्षण देने के लिए 15 विकास खंडों की 277 महिलाओं को प्रेरक बनाया जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले में 11 हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इसमें 1.10 लाख महिलाएं सदस्य हैं। गांव स्तर पर प्रशिक्षण देकर इन्हीं महिलाओं की आमदनी बढ़ाई जानी है। जब उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक पहुंच जाएगी तो वे लखपति दीदी कही जाएंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त हसीब अंसारी ने बताया कि जिला ग्राम्य विकास संस्थान भोजीपुरा में चार फरवरी से महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं, दूसरी महिलाओं को आमदनी बढ़ाने के तरीके सिखाएंगी। प्रयास यही है कि समूह से जुड़ीं महिलाएं साल में कम से कम एक लाख रुपये कमाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों की नजर से 
11 हजार स्वयं सहायता समूह हैं जिले में
1.10 लाख महिलाएं हैं स्वयं सहायता समूह की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed