फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One and a half kg polythene fined 30 thousand, market closed in protest

डेढ़ किलो पॉलिथीन पर जुर्माना 30 हजार, विरोध में बंद किया बाजार

Thu, 17 Sep 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
One and a half kg polythene fined 30 thousand, market closed in protest
किला मंडी में पड़े छापे के बाद बाजार बंद हो गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

किला में नगर निगम की टीम के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन
विज्ञापन

मेयर से मिले दुकानदार, निगम अफसरों पर शोषण का आरोप

बरेली। किला इलाके में सिर्फ डेढ़ किलो पॉलिथीन मिलने के बाद दुकानदार पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने को लेकर व्यापारी भड़क गए। नगर निगम की टीम से तीखी नोकझोंक के बाद इलाके के सारे दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया और मेयर से मिलने पहुंच गए। दुकानदारों के उत्पीड़न का आरोप लगाने पर मेयर ने नगर निगम के अफसरों से इतना भारी भरकम जुर्माना लगाने की वजह पूछी है।
नगर निगम की टीम ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को किला बाजार में छापे मारे। पहले किराना व्यापारी राजेश गुप्ता की दुकान से पॉलीथिन जब्त की। इसके बाद आगे बढ़कर एक और दुकानदार के पास डेढ़ किलो पॉलिथीन बरामद की। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम की टीम ने सिर्फ डेढ़ किलो पॉलिथीन मिलने पर ही दुकानदार पर 30 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इस पर दुकानदार बुरी तरह भड़क गए। नोंकझोंक के बाद उन्होंने हंगामा करते हुए सारी दुकानें बंद कर दी और नारेबाजी करते हुए नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा, पवन अरोड़ा और सुदेश अग्रवाल दुकानदार कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद वे नगर निगम पहुंचकर मेयर से मिले। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि दुकानदारों ने सिर्फ डेढ़ किलो पॉलिथीन की बरामदगी पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाने को उत्पीड़न बताया है। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों से पूछा जा रहा है। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वह इस समय होम आइसोलेट हैं। कोई अभियान चलाया जा रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed