फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Once the election : GD president and secretary Amar Bharti

बार चुनाव : घनश्याम अध्यक्ष और अमर भारती सचिव बने

Wed, 23 Dec 2015 01:40 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 23 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Once the election : GD president and secretary Amar Bharti
बार में घनश्याम शर्मा की वापसी, अमर भारती फिर सचिव
विज्ञापन

-रिकार्ड 630 मतों मोती राम मौर्य को हराया, तीसरे पर रहे अनिल द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा की वापसी हो गई। अमर भारती सचिव की अपनी कुर्सी बनाए रखने में कामयाब रहे। शर्मा ने 1187 मत हासिल करके निकटतम प्रतिद्वंदी मोतीराम मौर्य को रिकार्ड 630 मतों से हराया, मौर्य को 557 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे अनिल द्विवेदी 387 मतों पर ही सिमट गए। कोषाध्यक्ष के पद पर फिर विनोद कुमार सिंह जीत गए।
बार एसोसिएशन परिसर में मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई मतगणना में दोपहर बाद रुझान आने लगे थे। शाम तक चली मतगणना के बाद जैसे-जैसे अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ होती गई। उसके साथ ही घनश्याम समर्थक अधिवक्ता बार परिसर में जुटने शुरू हो गए थे। इसके चलते मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल कुमार माथुर को बार बार व्यवस्था बनाये रखने का अनुरोध करना पड़ा। जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई, घनश्याम शर्मा को उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। उन्होंने माइक लेकर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और जो हमसे टकराएगा-चूर चूर हो जाएगा... के नारे लगाए।
विज्ञापन


कौन किस पद पर जीता
अध्यक्ष- घनश्याम शर्मा
सचिव- अमर भारती
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- अनूप कुमार
उपाध्यक्ष- अमित बिसारिया
कनिष्ठ उपाध्यक्ष- अनुपम अग्रवाल
कोषाध्यक्ष- विनोद सिंह
संयुक्त सचिव प्रशासन- रीना अग्रवाल
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी- नजाम परवीन
संयुक्त सचिव पब्लिकेशन- मुकुल दीक्षित


किसको कितने मिले मत
-सचिव- अमर भारती (जीते) 1028, वीरेन्द्र प्रसाद ध्यानी 540, जगदीश सरन राठौर 369, प्रदीप कुमार सक्सेना 132 मत।
-वरिष्ठ उपाध्यक्ष- अनूप कुमार (जीते) 939, नीलकांत पाठक 107, नीरज शर्मा 536, विनीत कुमार सिंह 430 मत।
-उपाध्यक्ष- अमित बिसारिया (जीते) 792, डीडी पांडेय 683, अजय शर्मा 350, राधाकृष्ण मूलचंदानी 281 मत।
-कनिष्ठ उपाध्यक्ष- अनुपम अग्रवाल (जीते) 818, गजेन्द्र कुमार पटेल 515, प्रवीन सक्सेना 455, नवीन कुमार सिंह 219 मत।
-कोषाध्यक्ष- विनोद सिंह (जीते) 999, सुनील पांडेय 804, चन्द्रकांत, 288 मत।
-संयुक्त सचिव (प्रशासन)- रीना अग्रवाल (जीतीं) 631, ललित कुमार सिंह 336, ओमकार 133, पंकज कुमार मंहत 227, संजय कुमार 55, शकील बेग 290, तपन सक्सेना 309 मत।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संयुक्त सचिव लाइब्रेरी- नजमा परवीन (जीतीं) 911, अमित सक्सेना 662, श्रीओम जय मृत्युंजय मिश्रा 520 मत।
-संयुक्त सचिव पब्लिकेशन- मुकुल दीक्षित (जीते) 683, अनुज कुमार गंगवार 451, जगवीर सिंह यादव 587, राहुल बिंदल 365 मत।
-कार्यकारिणी के कनिष्ठ सदस्य- अमित कुमार 723, हिना इल्यास 668, अमित पांडेय 633, रीता बिल्हाटिया 557, विजय कुमार 520, यशवीर सिंह 422 विजयी रहे। जबकि अशोक डुडेजा को 385, पंकज सिंह को 335, गगन दीप को 356,मनमोहन कृष्ण को 198, मोहम्मद शाकिर को 362,राजीव कुमार को 353,नीरज कुमार 366 व वीरेन्द्र कुमार को 263 मत मिले।

हाईकोर्ट बेंच के लिए करेंगे संघर्ष: शर्मा
बरेली। बार के नए अध्यक्ष घनश्याम शर्मा का कहना है कि बरेली में हाईकोर्ट बेंच के लिए अब नए सिरे से संघर्ष करेंगे। बोले- यह आंदोलन कुछ समय से ठंडा हो गया था, जिसे अब रुहेलखंड के सभी जिलों के अधिवक्ताओं के साथ फिर आगे बढ़ाएंगे। बोले- बरेली बार के सम्मान, गरिमा और वर्चस्व को कायम रखने के लिए काम किया जाएगा। शर्मा 11 वीं बार बरेली बार के अध्यक्ष बने हैं, वह भी इतने मतों के अंतर से जीतें हैं, जिसको उनके प्रतिद्वंदी छू भी नहीं सके। वह पहली बार वर्ष 2000 में अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वह 1996, 97, 98 में सचिव रह चुके हैं। 83 और 84 में ज्वांइट सचिव तथा 85, 86 में कोषाध्यक्ष रहे। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना समिति बरेली-मुरादाबाद मंडल के चेयरमैन रहे हैं।


अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए लड़ेंगे: भारती
अमर भारती 9 वीं बार बरेली बार एसोसिएशन के सचिव रहे हैं। वर्ष 2006 में वह पहली बार सचिव बने थे और उसके बाद सिर्फ 2013 को छोड़ दें तो लगातार सचिव बनते आने का रिकार्ड उनके नाम है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता साथियों का सम्मान सर्वोपरि है और इसके लिए लगातार काम करते आए हैं। आगे भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी निर्णय होंगे, सभी अधिवक्ता साथियों के साथ राय-मशविरा करके लिए जाएंगे। जिन उम्मीदों से उनको साथियों ने फिर सचिव चुना गया है, उनको आगे बढ़ाने की दिशा में काम होंगे। वह घनश्याम शर्मा के साथ चार बार सचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed