फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the pretext of calling Imam, the ruffian took the scooter

इमाम को बुलाने के बहाने स्कूटर ले गया टप्पेबाज

Sat, 26 Jun 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of calling Imam, the ruffian took the scooter
ग्वालियर में महिला का अधजला शव बरामद - फोटो : सोशल मीडिया

मौसी के जनाजे में शरीक होने आया था युवक

विज्ञापन
बरेली। इमाम को बुलाकर लाने के बहाने टप्पेबाज एक युवक का एक्टिवा स्कूटर ले गया। युवक मौसी के जनाजे में शामिल होने आया था। युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक टप्पेबाज की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
थाना बारादरी के कांकर टोला निवासी दुलारे की पत्नी अफसर जहां का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। जनाजे में शामिल होने के लिए अफसर जहां की बहन का बेटा फॉजिल भी स्कूटर से आया था। उसने स्कूटर घर के पास ही खड़ा कर दिया। जब सभी लोग नमाज-ए-जनाजा पढ़ाने के लिए इमाम का इंतजार कर रहे थे, तभी एक युवक फाजिल के पास पहुंचा और इमाम को बुलाकर लाने के लिए स्कूटर की चाबी मांगी। फाजिल ने उसे मोहल्ले का ही युवक समझकर चाबी दे दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही इमाम तो पहुंच गए, लेकिन स्कूटर लेकर गया युवक नहीं लौटा। अफसर जहां को सुपुर्दे खाक करने के बाद भी युवक स्कूटर लेकर नहीं पहुंचा तो फाजिल ने सपा नेता आशु खान को जानकारी दी। उन्होंने यूपी-112 को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉजिल ने बताया कि स्कूटर लेकर जाने वाला युवक काले रंग की टी-शर्ट पहने था। उसके एक हाथ पर टैटू भी बना था। फाजिल ने थाना बारादरी में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को थाना प्रेमनगर के गांधीनगर में टप्पेबाजों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से सोने का कड़ा और अंगूठियां उतरवा ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed