{"_id":"bee6ba8c451c537c956d722183d33b88","slug":"on-the-eve-of-valentine-s-day-husband-of-rotary-heritage-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेनटाइन डे की पूर्व संध्या पर रोटरी हेरीटेज की हसबैंड नाइट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेनटाइन डे की पूर्व संध्या पर रोटरी हेरीटेज की हसबैंड नाइट
बरेली
Updated Sun, 14 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। वैलेनटाइन डे की पूर्व संध्या पर रोटरी की हसबैंड नाइट पार्टी की धूम रही। पतियों के सम्मान में पत्नियों की ओर से बुलाई गई पार्टी में पतियों ने वेलेनटाइन वीक पर आधारित सात प्रतियोगिताएं रखी गईं। पत्नियों ने अपने पतियोें को गुलाब देकर ‘जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा’ गीत गाकर जिंदगी भर साथ निभाने का संकल्प जताया। पतियों ने प्रपोज डे पर ‘लिखे जो खत तुम्हें वो तेरी याद में और फूल तुम्हें भेजा है खत में फूल नहीं मेरा दिल है जैसे गीत गाकर पार्टी में रंग भरा।
सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के सामने एक होटल में आयोजित हसबैंड नाइट पार्टी का प्रारंभ बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलिने से हुआ सरस्वती वंदना से हुआ। दीप्ति भारद्वाज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष शालिनी विद्यार्थी ने पार्टी में आए रोटरी सदस्यों और उनके पतियों का स्वागत किया। वैलेनटाइन स्पेशल हाउजी में पति और पत्नियों को ‘परवाने’ और ‘मस्ताने’ नाम के दो ग्रुपों में बांटा गया। फिर पर्ची डालकर वैलेनटाइन वीक पर आधारित सात प्रतियोगिताएं हुईं। रोज डे पर पतियों ने गुलाब के फूल को मुंह से अपनी पत्नियों को देकर प्यार का इजहार किया। प्रपोज डे पर पत्नियों ने सुंदर कार्ड पतियों को देकर प्यार का प्रस्ताव दिया। चाकलेट डे पर पति और पत्नियों के बीच चाकलेट पहले खाकर खत्म करने की कंपटीशन हुई। इसमें पत्नियों ने पतियों को पराजित कर दिया। टेडी डे पर टेडी आधारित म्यूजिकल प्रोग्राम में नए और पुराने फिल्मी गीतों ने समा बांध दिया। प्रॉमिस डे पर पत्नियों ने जीवन भर साथ निभाने का वचन लिया। हग डे पर पति और पत्नियों ने साड़ी में लिपटकर आलिंगन किया। किस डे पर लिपिस्टिक और वैलेनटाइन डे पर जोड़ी बनाने की प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में क्षमा जैन, सीमा रेक्रीवाल, कनिका शर्मा, रुचि मलिक, मीरा गोयल, रश्मि शर्मा, शिल्पी सिंह, शाहजहां बेगम और इनके पति शामिल थे।