फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Olympian Jitu Rai will be visiting on February 26, while PN Prakash will guide the athletes in the first week of March.

Bareilly News: 26 फरवरी को आएंगे ओलंपियन जीतू राय, मार्च के पहले सप्ताह में पीएन प्रकाश करेंगे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Olympian Jitu Rai will be visiting on February 26, while PN Prakash will guide the athletes in the first week of March.
बरेली। जिले के निशानेबाजों को आगामी दिनों में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों से सीधे संवाद और मार्गदर्शन का अवसर मिलेगा। इस दौरान जीतू राय 26 फरवरी को शहर पहुंचेंगे, जबकि अनुभवी कोच पीएन प्रकाश मार्च के पहले सप्ताह में खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

जीतू राय, देश के प्रमुख पिस्टल निशानेबाजों में शामिल रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। दबाव में सटीक निशाना लगाने और मानसिक दृढ़ता के लिए वे खास पहचान रखते हैं। वहीं, पीएन प्रकाश देश के अनुभवी शूटिंग कोच हैं, जिन्होंने कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी तकनीकी समझ और प्रशिक्षण शैली को खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है।
विज्ञापन


- खिलाड़ियों के लिए सीखने का है बेहतरीन अवसर
राइफल क्लब सचिव कमल सेन ने बताया कि ऐसे खिलाड़ियों का आगमन जिले के लिए सकारात्मक संकेत है। बड़े खिलाड़ी जब अपने अनुभव साझा करते हैं तो युवा निशानेबाजों को खेल की बारीकियां समझने का मौका मिलता है। केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि एकाग्रता बनाए रखने, प्रतियोगिता के दबाव को संभालने और नियमित अभ्यास की आदत विकसित करने पर अपने अनुभव साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि कई बार खिलाड़ी सिर्फ देखकर और बातचीत के माध्यम से भी काफी कुछ सीख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- शूटिंग क्लब शुरू होने के बाद बढ़े हैं खिलाड़ी
कमल सेन ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सुविधाएं मिलें। शूटिंग क्लब शुरू होने के बाद खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई है। बाहर से भी खिलाड़ी यहां आकर अभ्यास कर रहे हैं और अपने खेल को निखारने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed