फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old workers angry with ticketing to defectors

दलबदलुओं को टिकट देने से पुराने कार्यकर्ता नाराज

Sat, 11 Nov 2017 02:06 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 11 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में दलबदलुओं को वार्डों के टिकट देने पर असंतोष फूट पड़ा है। पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर सपा या बसपा से चार-छह माह पहले ही पार्टी में आए नेताओं को टिकट देने पर नाराजगी जताते हुए बरेली विकास मोर्चा बनाने का एलान कर दिया गया है। बागियों ने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और जीतकर दिखाएंगे कि भाजपा ने गलत लोगों को टिकट दिया। 
विज्ञापन

भाजपा के असंतुष्टों की डीडीपुरम स्थित एसबीआई बैंक के बेसमेंट में शुक्रवार देर रात हुई बैठक में एनके पटेल का आरोप था कि वार्ड 14 से बबलू पटेल को टिकट मिला है जो कुछ दिन पहले सपा में थे। कैलाशचंद्र पाठक बोले, वार्ड 65 सुरेश शर्मा नगर में टिकट दर्पण अग्रवाल को मिला जो मंत्री के करीबी हैं। लंबे समय से भाजपा की सेवा करने के बाद भी उनके आवेदन पर विचार तक नहीं किया गया। रवि पटेल भी टिकट कटने से नाराज थे। वार्ड तीन छोटी बिहार में अनुपम चमन को टिकट देने का विरोध करते हुए दावेदारों ने कहा कि वह हर बार वार्ड बदल लेते हैं क्योंकि अपने वार्ड में काम नहीं कराते। वार्ड 55 में दीपक सक्सेना के टिकट देने का विरोध राधारानी गंगवार ने किया। कहा कि वह छह महीने पहले सपा से भाजपा में आए और विधायक की सिफारिश पर उनको टिकट मिल गया। वार्ड 46 में धर्मेंद्र सिंह और वार्ड 58 में सचिन सक्सेना ने आरोप लगाया कि संगठन में कुर्ता पायजामा वाले एक नेता ने पार्षद प्रत्याशी के टिकट वितरण में दो से ढाई लाख रुपये लेकर पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा। दूसरे दलों से आए लोग धनबल से टिकट पा गए। असंतुष्टों में कमल किशोर चतुर्वेदी, रामनाथ राणा समेत 50 से ज्यादा भाजपाई शामिल थे।  
विज्ञापन



जो लोग पार्षद टिकट वितरण में पैसा लेने का आरोप लगा रहे हैं, वह पहले उसके प्रमाण लेकर आएं। वार्डों में टिकट बहुत सोच-समझकर दिए गए हैं। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कार्यकर्ता निर्दलीय लड़ेगा या प्रत्याशी का विरोध करेगा, उसको पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। - उमेश कठेरिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed