{"_id":"5d498d828ebc3e6d1525b582","slug":"old-pension-bareilly-news-bly3714518103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन समेत राज्य कर्मचारियों ने उठाईं कई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन समेत राज्य कर्मचारियों ने उठाईं कई मांगें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मंगलवार को मालवीय आवास पर हुई बैठक में पुरानी पेंशन को लागू करने समेत कई मांगों को उठाया गया। सरकार से उन मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई। मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को पूर्व में मिल रही पुरानी पेंशन व्यवस्था को मूल रूप में बहाल किया जाए। वार्षिक प्रविष्टि में अति उत्तम की बाध्यता समाप्त करते हुए सक्षम अधिकारी द्वारा वार्षिक प्रविष्टि प्रदान करने के लिए निर्देश प्रदान किया जाए। राज्य कर्मचारियों की 50 वर्ष की आयु पार कर लेने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के मामले में पारदर्शिता के साथ ही मार्गदर्शक सिद्धांतों को घोषित करते हुए पालन किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों, पेंशनर्स और सेवानिवृत्त के हेल्थकार्ड अभियान चलाकर बनवाए जाएं। केंद्रीय कर्मचारियों के भत्तों पर निर्णय हो जाने के उपरांत प्रदेश के कार्मिकों को भी केंद्र के समान भत्ते प्रदान किए जाएं। पत्र में 11 मांगों का उल्लेख किया गया है। इस मौके पर संगठन के पर्यवेक्षक जीएन सिंह, एके मिश्रा, जिलामंत्री सरोज कुमारी यादव, संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय, मदन मुरारी गुप्ता, शिशिर पाल, प्रियंका खन्ना, गौरव यादव, हरप्रसन्न शर्मा, सरवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।