फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old BDC will ' gift voucher '

पुराने बीडीसी पाएंगे ‘गिफ्ट वाउचर’

Fri, 29 Jan 2016 01:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 29 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्थानीय निकाय से सदस्य यानी एमएलसी चुनाव में नए क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट नहीं डाल पाएंगे। यह मौका पुराने बीडीसी सदस्यों को ही मिलेगा। पूर्व होने के बावजूद वह प्रत्याशियों से ‘गिफ्ट वाउचर’ पा जाएंगे। निर्वाचन आयोग एमएलसी चुनाव के लिए जो वोटर लिस्ट तैयार करा रहा है, उसमें जिले के पुराने बीडीसी सदस्यों को ही वोटर बनाया गया है। जिले में पुराने बीडीसी सदस्यों की संख्या 1216 है। जबकि इस बार पंचायत चुनाव के लिए हुए पुनर्गठन में नए सदस्यों की संख्या 1467 हो गई है।
विज्ञापन

नए बीडीसी सदस्यों को इसलिए एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया से बाहर रखा गया है क्योंकि पुरानी क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल मार्च में पूरा हो रहा है और स्थानीय निकाय के एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया उससे पहले फरवरी में शुरू हो जाएगी। पुराने बीडीसी सदस्यों में से लगभग 80 फीसदी इस बार या तो चुनाव नहीं लड़े और जो लड़े भी वो जीत नहीं सके, सिर्फ 20 फीसदी ही दुबारा जीत सके हैं, इसलिए नए सदस्यों में से सिर्फ यही एमएलसी चुन सकेंगे, बाकी नहीं। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्यों को एमएलसी चुनाव में वोट डालने का अधिकार नहीं रहेगा। हालांकि वह भी मतदान प्रक्रिया से ही चुनकर आते हैं। जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान भी इस चुनाव में वोट डाल सकेंगे। आयोग जल्द ही इस चुनाव की अधिसूचना जारी कर देगा। बरेली-रामपुर स्थानीय निकाय की एमएलसी सीट बसपा के कब्जे में है। केसर सिंह गंगवार यहां से एमएलसी हैं लेकिन इस पर कब्जा करने के लिए सपा ने अंदरखाने रणनीति बनाई है। हालांकि अभी तक सपा का प्रत्याशी घोषित नहीं हो सका है। दावेदार कई हैं। भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने भी पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed