फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old age is suffocating due to worry of pension, widows are making rounds of offices

Bareilly News: पेंशन की चिंता में घुट रहा बुढ़ापा, विधवाएं काट रहीं दफ्तर के चक्कर

Wed, 16 Jul 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Old age is suffocating due to worry of pension, widows are making rounds of offices
बरेली। समाज कल्याण विभाग से योजनाओं लाभ मिलना आसान नहीं है। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने के बाद बुजुर्ग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक मदद पाने के लिए विधवाएं भी चप्पल घिस रहीं हैं। कोई सालभर से दौड़ रहा है तो कोई दो साल से। अब विभाग से उनकी उम्मीद टूट रही है। लोग समाधान दिवस और कलक्ट्रेट में डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 1.30 बजे समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में काफी संख्या में जरूरतमंद मौजूद थे। समाज कल्याण अधिकारी अपने कक्ष में नहीं थे। वहां मिलीं सदर तहसील की हीराकली ने बताया कि 15 मई 2024 को पति यादराम की मौत हो गई थी। पारिवारिक लाभ योजना के तहत मदद के लिए 27 जुलाई 2024 को आवेदन किया था। सालभर से चक्कर लगाकर थक चुकी हूं।
विज्ञापन

नवादा शेखान के राजीवनगर निवासी राजेश कुमार की फरवरी 2024 में मौत हो गई थी। उसके बाद पत्नी मोहनवती ने 21 अक्तूबर 2024 को आर्थिक मदद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। तब से उनकी बेटी ऋषिका विकास भवन के चक्कर लगा रही हैं। बताया कि ऐसा कोई सप्ताह नहीं गुजरा, जिसमें वह समाज कल्याण विभाग के दफ्तर न आई हों। इसके बावजूद उन्हें आज तक मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटी उम्मीद, अब डीएम से गुहार
शांति विहार सिठौरा की राजवती (69) मंगलवार को डीएम के यहां पहुंची थीं। बताया कि चार जनवरी 2023 को बीमारी से पति की मौत हो गई थी। वह मजदूरी करते थे। उन्होंने 18 अक्टूबर 2023 को पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन किया था, पर आज तक उनको लाभ नहीं मिल सका। पुराना शहर के रोहली टोला की दुर्वेश शर्मा ने जून में संपूर्ण समाधान दिवस में अर्जी लगाई थी। बताया कि उन्होंने 28 नवंबर 2024 को आवेदन किया था, पर आज तक लाभ नहीं मिला। क्यारा के लखौरा की महेशवती ने भी पति मुकेश कुमार की मौत के बाद पारिवारिक लाभ योजना में मदद के लिए 21 अक्टूबर 2024 को आवेदन किया था। वह भी 21 जून को समाधान दिवस गुहार लगा चुकी हैं। संवाद
आठ माह पहले जमा किए थे कागजात, नहीं मिली पेंशन
कागजात जमा किए आठ महीने हो गए। वृद्धावस्था पेंशन अब तक नहीं आई है। चार माह से पत्नी विमला की भी वृद्धावस्था पेंशन नहीं आई है। विकास भवन के 8-10 चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। - रामकिशोर मिश्र, मढ़ीनाथ
भाभी माया देवी पत्नी भगीरथ की पेंशन कट गई है। अप्रैल से उनके खाते में वृृद्धावस्था पेंशन नहीं आई है। समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय के लिपिक कहते हैं कि बैंक जाकर चेक करो। पांच-छह बार विकास भवन आ चुके हैं। - नन्हे लाल, कचौली बालीपुर

--
चालू वर्ष में 248 लोगों को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने के लिए फाइल डीएम को भेज रहे हैं। कार्यालय में लोग अपने आवेदन के संबंध में जानकारी करने आते हैं। कुछ हॉर्डकॉपी जमा करने आते हैं। जो लोग दो साल से घूम रहे हैं, उनमें से कई ने आवेदन ही नहीं किया है तो कुछ अपात्र हैं। - सुधांशु शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed