{"_id":"68f2b4611f2a4030ab05fdda","slug":"oil-thieves-injure-businessman-by-running-over-him-with-a-vehicle-report-says-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2502-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेल चोरों ने गाड़ी चढ़ाकर व्यापारी को किया घायल, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेल चोरों ने गाड़ी चढ़ाकर व्यापारी को किया घायल, रिपोर्ट
विज्ञापन
कैंटर से तेल की चोरी, लोगों में डर का माहौल
आंवला। दुकान में चोरी करने आए छह चोरों को सीसी कैमरे में देख मौके पर रोकने पहुंचे व्यापारी पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई। उनके घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बीच चोर कैंटर से तेल चुरा ले गए। हालांकि इस मामले में कैंटर चालक की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है। इस वारदात से कस्बे में लोगों में डर का माहौल है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला अनुपुरा निवासी अफसर कैंटर गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह लक्ष्मी-नारायण मंदिर रामनगर रोड के सामने स्थित आटो पार्ट्स व ई-रिक्शा व्यापारी प्रमोद के यहां चार ई-रिक्शे व ऑटो पार्ट्स का सामान लेकर उनकी दुकान पर पहुंचे। रात काफी होने के कारण कई सामान तो व्यापारी ने दुकान के अंदर रख लिया। उन्होंने कैंटर गाड़ी में लदे चार ई-रिक्शों को सुबह उतारने की बात कही। इसके बाद उन्होंने गाड़ी उनकी दुकान के सामने खड़ी करके घर आ गए। सुबह जब उन्होंने व्यापारी को फोन किया तो पता चला कि रात में किसी समय उनकी दुकान में चोरी करने के लिए छह अज्ञात चोर आए थे।
चोरों पर फायरिंग का आरोप, पुलिस ने किया इन्कार
चोरों को कैमरे में देखने के बाद रात में ही व्यापारी प्रमोद घर से मौके पर पहुंचे। इस दौरान व्यापारी व उनके बेटे पर अज्ञात चोरों ने फायरिंग की और गाड़ी चढ़ा कर प्रमोद को घायल कर दिया। इसके अलावा दुकान के बाहर खड़ी कैंटर की डीजल टंकी से करीब 180 लीटर तेल चुरा ले गए। व्यापारी के बेटे दीपक माहेश्वरी ने भी चोरों द्वारा फायरिंग करने की बात कही है। इधर, कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फायरिंग की बात गलत है। संवाद