फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officials forget to distribute furniture in Primary schools

स्कूलों को फर्नीचर देने की बात कहकर भूले अफसर 

Sat, 24 Feb 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 24 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Officials forget to distribute furniture in Primary schools

पांच सौ परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए फर्नीचर मिलना मुमकिन नहीं दिखाई दे रहा। इसे लेकर अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं। जबकि नया शैक्षिक सत्र शुरू होने में माहभर ही बाकी रहा है। परिषदीय स्कूलों में अभी बच्चे टाट-पट्टी पर ही बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस वर्ष पांच सौ स्कूलों में मेज-कुर्सियां देने की तैयारी थी। इसके लिए सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग से चयनित स्कूलों से लिस्ट मंगवाई थी। साथ ही निर्देश भी दिए गए कि ग्राम पंचायत निधि से इसके इंतजाम भी कराए जाएं। इसके बाद अफसरों ने इसे लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे ग्राम पंचायतें भी निष्क्रिय रहीं। ऐसे में अब तक एक भी स्कूलों को फर्नीचर नहीं दिया जा सका है। जबकि नया शैक्षिक सत्र शुरू होने में बहुत ही कम समय बाकी रह गया है। एक माह में पांच सौ स्कूलों को फर्नीचर मुहैया करा पाना संभव नहीं दिख रही है। ऐसे परिषदीय बच्चों को नए सत्र में भी जमीन पर बैठक कर ही पढ़ाई करनी होगी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार का कहना है कि किसी ग्राम पंचायत से स्कूलों को फर्नीचर देने की सूचना नहीं आई है। वह जल्द ही इसकी समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed