फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Official website of the Transport Department in the clutches of cyber criminals, fear of big fraud

Bareilly News: साइबर अपराधियों शिकंजे में परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट, बड़ी ठगी की आशंका

Sun, 19 Mar 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 19 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Official website of the Transport Department in the clutches of cyber criminals, fear of big fraud
बरेली। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के नाम पर ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। परिवहन आयुक्त आईटी ने सभी आरटीओ, एआरटीओ को फर्जी वेबसाइटों की निगरानी का अलर्ट जारी करते हुए साइबर सुरक्षा नियमों के तहत एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एचएसआरपी की बुकिंग के लिए परिवहन विभाग ने www.siam.in वेबसाइट को अधिकृत किया है। एचएसआरपी लगवाने का समय 15 फरवरी तक था। अब भी जिले में 4.5 लाख वाहनों पर एचएसआरपी नहीं है। लोग इसके लिए अधिकृत वेबासाइट पर आवेदन कर रहे हैं। एचएसआरपी बुक कराने के दौरान भुगतान के लिए अधिकृत वेबसाइट पर ही दूसरी वेबसाइट के लिंक मिल रहे हैं। वाहन और वाहन स्वामी का ब्योरा अधिकृत वेबसाइट में दर्ज हो रहा है, जबकि भुगतान दूसरे लिंक पर हो रहा है।
विज्ञापन

मिलती-जुलती साइट्स भी ठगी कर रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान के बाद भी वाहन स्वामियों को समय से प्लेट नहीं मिल रहीं। जिले के करीब तीन हजार वाहन स्वामियों को बुकिंग के बाद भी प्लेट नहीं मिल सकी है। ऐसे में आशंका है कि एचएसआरपी के नाम पर बड़ी ठगी हो रही है। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त देवेंद्र त्रिपाठी ने धोखाधड़ी की शिकायतें मिलने पर सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने बाद भी नहीं मिली प्लेट
शहर के गांधीपुरम निवासी विवेक कुमार ने 15 फरवरी को एचएसआरपी के लिए आवेदन किया था। उनका डाटा तो अधिकृत साइट पर फीड किया गया, लेकिन प्लेट के लिए 705 रुपये का भुगतान दूसरी साइट पर हुआ। 23 फरवरी को नंबर प्लेट मिलने की तारीख दी गई। नंबर प्लेट नहीं मिलने पर उन्होंने डीलर से संपर्क किया तो वह भी हैरान रह गए। दोबारा आवेदन करने पर भुगतान भी फिर से मांगा गया। उन्होंने फिर से भुगतान नहीं किया, लेकिन उनको नंबर प्लेट मिलने की तारीख आगे बढ़ाए जाने संबंधी रसीद मिल गई।
शिकायत दर्ज करा रहे लोग
इसको लेकर आवेदकों में गुस्सा भी है। वेबसाइट पर आवेदक तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आवेदन एचएसआरपी उपलब्ध कराने की सेवाओं को बेहद घटिया बताते हुए तीखे शब्दों में आलोचना कर रहे हैं। कुछ का तो यह भी कहना है कि निजी कंपनी होने के कारण ठगी की जा रही है।

वर्जन
कुछ शिकायतें आई हैं। जिले में ठगी जैसा अभी कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन साइबर क्राइम की आशंका के चलते अतिरिक्त आयुक्त परिवहन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इस पर नजर रखी जा रही है। किसी के साथ ठगी हुई है तो वह शिकायत दर्ज करा सकता है, कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश सिंह, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed