Bareilly News: नवागत डीएम ने संभाला कार्यभार, कहा- अफसर रोजाना सुबह 10 से 12 बजे कार्यालय में करें जनसुनवाई
नवागत डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि मेरी प्राथमिकता शासन की योजनाओं व नीतियों का बेहतर क्रियान्वयन रहेगी। कानून व्यवस्था बेहतर रहे। इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवागत डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को जिले की जिम्मेदारी संभाल ली। उनका कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। वहीं सभी अधिकारियों से सुबह 10 से 12 बजे तक नियमित रूप से अपने कार्यालय में मौजूद रहकर जनसुनवाई करने के लिए निर्देश दिया है।
बुधवार को दोपहर में डीएम कलक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद डीएम ने कहा कि मेरी प्राथमिकता शासन की योजनाओं व नीतियों का बेहतर क्रियान्वयन रहेगी। कानून व्यवस्था बेहतर रहे। इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सीएम डैशबोर्ड में बरेली जनपद की स्थिति अच्छी है। इसे और बेहतर करने पर काम होगा।
यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश... बरेली मंडल में सड़कों पर उतरे लोग, पाकिस्तान का पुतला फूंका
उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों पर और गति लाई जाएगी। आईजीआरएस में संतुष्टि का फीडबैक लेवल बढ़ाने पर अधिकारी काम करें। नियमित जनसुनवाई में भी शिकायतों को सुनकर अधिकारी उनका त्वरित निस्तारण भी करें। आम आदमी को अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकना ना पड़े। शिकायतों पर मात्र मार्क कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाना चाहिए।
सप्ताह में तीन दिन फील्ड विजिट करें अधिकारी
डीएम का कहना है कि सभी अधिकारी सप्ताह में तीन दिन फील्ड विजिट जरूर करें। इससे विकास कार्यों को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारा जा सकेगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जीवन में रोजगार के माध्यम से परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाए। इस दौरान सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम (वित्त/राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।