{"_id":"62a7a070aa702a051a06671b","slug":"offensive-post-on-social-media-bareilly-news-bly4881619114","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर डाली भड़काऊ पोस्ट, थाना कैंट पहुंची भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम पर डाली भड़काऊ पोस्ट, थाना कैंट पहुंची भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर प्रियांशु गंगवार नाम के युवक के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रजा एक्शन कमेटी के विरोध के बाद यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर हुई।
रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी से मिलने के बाद सोमवार शाम मोहनपुर ठिरिया में रहने वाले बुरहानुद्दीन, शाहिद, शान मोहम्मद, सुब्हान रजा समेत कई लोग थाना कैंट पहुंचे। बुरहानुद्दीन ने कहा कि इंस्टाग्राम पर प्रियांशु गंगवार नाम का युवक कुछ दिन से उनके संपर्क में था। उसने अपनी आईडी से सोमवार को आपत्तिजनक पोस्ट करके भावनाओं को आहत किया है। साथ ही उसने नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन कर उसे भी अपनी आईडी पर पोस्ट किया है।
वहीं, मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा है कि पैगंबर की शान में आरएसी खामोश नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और थानों में रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि अफसर इस प्रवृत्ति पर रोक लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी कराएं।