फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Objection raised regarding post-mortem duty roster; revision demanded.

Bareilly News: पोस्टमाॅर्टम ड्यूटी रोस्टर पर आपत्ति, संशोधन की मांग

Thu, 01 Oct 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 01 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Objection raised regarding post-mortem duty roster; revision demanded.
बरेली। प्रांतीय चिकित्सा संघ ने पोस्टमाॅर्टम ड्यूटी रोस्टर पर आपत्ति जताई है। इसमें संशोधन की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सीएमओ से मुलाकात कर जिले के सभी चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी पोस्टमाॅर्टम में लगाने को कहा था। आरोप है कि इसके बाद भी रोस्टर में कई चिकित्सकों की ड्यूटी नहीं लगाई गई। डिप्टी सीएमओ को भी बाहर रखा। इस पर संघ ने आपत्ति जताई है।
बुधवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह से मुलाकात की। हालांकि, जारी रोस्टर में बदलाव पर कोई सहमति नहीं बन सकी। सीएमओ ने आगे संशोधन का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि पदाधिकारियों ने लेवल-3 तक के सभी चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाने को कहा था, ताकि एक डॉक्टर का नंबर 90 दिन बाद आए। आरोप है कि कुछ डॉक्टरों की माह में ही कई बार ड्यूटी लग रही है। अक्तूबर के रोस्टर दो सीएचसी को ही छोड़ दिया है। डिप्टी सीएमओ को ड्यूटी में शामिल नहीं करने का भी मामला उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed