फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OBC Bank workers' demands Carry-out

ओबीसी बैंक कर्मी मांगों को लेकर लामबंद, प्रदर्शन किया

Fri, 26 May 2017 01:03 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 26 May 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
OBC Bank workers' demands Carry-out
OBC Bank workers' demands Carry-out - फोटो : बरेली, अमर उजाला
आंतरिक मनमाने बदलाव और अन्य मुद्दों को लेकर ओरियंटल बैंक आफ कामर्स (ओबीसी) कर्मचारी यूनियन खुलकर सामने आ गयी है। प्रबंधन के मनमाने फैसलों के विरोध में 25 मई से आंदोलन शुरू कर दिया है। चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत 30 मई को प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

ओबीसी प्रबंधन ने नए खाते खुलवाने में अब प्रक्रिया जटिल कर दी है, इससे नए ग्राहक नहीं जुड़ पा रहे हैं। ब्रांच में नया सिस्टम उद्भव लागू कर स्वरूप बदल दिया है, इससे घालमेल हो गया है। नए ऋण जारी करना और लेना आसान नहीं रह गया है। पिछले दो वर्षों से प्रबंधन मान्य यूनियन से बात तक नहीं कर रहा है। इन सभी बिंदुओं पर गुरुवार से सभी ब्रांचों में विरोध शुरू हो गया है। पहले दिन कर्मचारियों ने काली पट्टियां बांध कर काम किया। 
विज्ञापन

दोपहर में आयोजित प्रदर्शन सभा में प्रांतीय अध्यक्ष ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन दिनेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि प्रबंधन के तुगलकी फरमान सहन नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि तीस मई को क्षेत्रीय कार्यालय पर जिले भर के प्रतिनिधि विरोध प्रदर्शन करेंगे। विक्रम सिंह, श्रद्धा सक्सेना, मनमीत सिंह, सुरेश सिंह, श्रीपाल वर्मा, अविनाश, चेष्टा नागपाल, रविशंकर आनंद आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed