फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nursing assistant filmed a video, then committed suicide by consuming poison.

Bareilly News: नर्सिंग असिस्टेंट ने वीडियो बनाया, फिर जहर खाकर दी जान

Sun, 05 Jul 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nursing assistant filmed a video, then committed suicide by consuming poison.
बरेली। निजी अस्पताल के नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप ने दूसरी पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें साले पर परिवार की महिला से अश्लील हरकतें करने के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने जैसे आरोप लगाए। पत्नी, साले-साली और साढ़ू पर कैंट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सत्यपाल गोस्वामी की ओर से कैंट थाना प्रभारी संजय धीर के समक्ष की शिकायत में लिखा था कि उनके बेटे कुलदीप गोस्वामी का अपनी दूसरी पत्नी गुंजा और उसके परिवार से विवाद चल रहा था। आरोप है कि गुंजा, उसके भाई अमित, बहन रीना और बहनोई सतीश ने कुलदीप को प्रताड़ित किया। उन्होंने कुलदीप की पिटाई की और झूठे आरोप लगाकर महिला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे परेशान होकर कुलदीप सदर कैंट गया जहां उसकी पत्नी गुंजन अपनी बहन के घर रह रही थी।
विज्ञापन

वहां उसे दोबारा प्रताड़ित किया गया। तब कुलदीप ने वहीं पर जहर खा लिया। ससुरालवालों ने उसे बचाने की बजाय अचेत अवस्था में बड़ा डाकखाने के पास छोड़ दिया। परिजनों ने शुक्रवार रात जानकारी मिलने पर कुलदीप को वहां से उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस को कुलदीप के फोन से वीडियो मिला, साथ ही सुसाइड नोट मिला। इसके बाद पुलिस ने पत्नी समेत चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

वर्जन
- नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप की मौत के बाद उसके पिता की तहरीर पर पत्नी समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed