फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nurse missing from religious place

धार्मिक स्थल से लापता हो गई नर्स

Wed, 10 Feb 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nurse missing from religious place
बरेली। शहामतगंज चौराहा और बारादरी थाने के बीच स्थित एक धार्मिक स्थल से नर्स लापता हो गई। नर्स को कथित प्रेत बाधा से मुक्ति के लिए धार्मिक स्थल पर लाया गया था। उसके पैरों में बेड़ियां पड़ी थीं। नर्स की शादी एक महीना पहले ही हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। नर्स की मां ने दूसरे संप्रदाय के एक युवक पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बताते हैं कि घरवाले नर्स को धार्मिक स्थल पर लेकर गए तो वहां के खादिम ने भी उस पर ऊपरी हवा का साया बताया। चालीसा से ठीक होने का भरोसा दिलाकर नर्स को 40 दिन तक वहीं रखने की बात कही। इस पर परिवार वालों ने एक फूलवाले का कमरा तीन हजार रुपये मासिक किराये पर लेकर नर्स को उसके पैैरों में बेड़ी डालकर वहां रख दिया। मां उसके साथ रहने लगी, जबकि उसका पति भी आता जाता रहता था। नर्स के भाई ने बताया कि 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे नर्स अचानक लापता हो गई। मां को जब भनक लगी तो वह कमरे से उतर कर नीचे आईं। पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि युवती को धर्मस्थल की तरफ जाते देखा गया है। मां ने वहां जाकर देखा लेकिन नर्स का कोई पता नहीं चला। मां ने बारादरी थाने में तहरीर देकर दूसरे संप्रदाय के एक युवक पर नर्स को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नर्स की गुमशुदगी दर्ज कर ली हैै। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अरुण फौजी ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस प्राथमिकता के आधार पर युवती की तलाश में जुटी है। बारादरी इंस्पेक्टर खुद इस मामले को देख रहे हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
- श्वेता यादव, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed