Nurse Death Case: पार्टनर पर अस्पताल में रुकने का दबाव बनाती थी रूचि, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात
पुलिस के अनुसार, रुचि अस्पताल में रुकने का दबाव बनाती थी। इसी बात को लेकर सोनू से विवाद होता था। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के कुर्रियाकलां स्थित नर्सिंग होम संचालिका रुचि सक्सेना की मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल के पार्टनर सोनू वर्मा को जेल भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सोनू को गिरफ्तार किया गया। जांच में मामला आत्महत्या का लगने पर धाराएं बदली गईं हैं। जांच में कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आई हैं।
हरदोई जिले के शाहबाद के गांव उधरनपुर निवासी मुलायम सक्सेना की पत्नी रुचि सक्सेना ने नर्सिंग का कोर्स करने के बाद सोनू वर्मा के साथ पार्टनरशिप में अस्पताल खोला था। बुधवार रात रुचि का शव अस्पताल के चैंबर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने सोनू और अस्पताल के दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
संबंधित खबर- हत्या या आत्महत्या : नर्स ने पार्टनर के साथ खोला अस्पताल, डॉक्टर बन करती थी इलाज, वहीं लटकी मिली लाश
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल के साझेदार सोनू वर्मा व दो अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए थे। इसमें रुचि द्वारा चैंबर के अंदर जाने और दरवाजा तोड़कर उसका शव उतारे जाने की बात सामने आई।
फोन पर दोनों का हुआ था विवाद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत की बात सामने आई है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के अनुसार, रुचि की मौत रात 12 से एक बजे के बीच हुई है। इससे पहले उसकी सोनू वर्मा से फोन पर बात हुई थी। पुलिस मान रही है कि दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रुचि ने फंदे से लटककर जान दे दी।थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के अनुसार, रुचि अस्पताल में रुकने का दबाव बनाती थी। इसी बात को लेकर सोनू से विवाद होता था। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई थी। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामला आत्महत्या का होना स्पष्ट हो गया। इसलिए केस में आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत तरमीम किया गया है।