फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Number of infected crosses 130

130 पार पहुंची संक्रमितों की तादाद

Sat, 10 Apr 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Number of infected crosses 130
demo photo - फोटो : अमर उजाला

आठ सौ पहले से सक्रिय, पॉश कॉलोनियों में मिल रहे हैं सर्वाधिक संक्रमित

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है। दो दिन पहले 123 संक्रमित मिलने से खलबली मच गई थी, अब शुक्रवार को 130 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ अफसरों की बेचैनी भी बढ़ने लगी है। सीएमओ ने सर्वे सर्विलांस को बढ़ाने के साथ हर रोज साढ़े तीन हजार से ज्यादा सैंपल की जांच करने और आरटीपीसीआर जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना संक्रमितों की तादाद थम नहीं रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि संक्रमितों को ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। हर दिन साढ़े तीन हजार से ज्यादा सैंपलिंग हो रही है। संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर संदिग्धों की चौथे दिन जांच कराई जा रही है। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक संक्रमित पॉश कॉलोनियों में मिल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भी जांच हो रही है लेकिन वहां संक्रमण की रफ्तार शहर की अपेक्षा बेहद कम है। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में राजेंद्र नगर, माधोबाड़ी, जनक पुरी, ग्रीनपार्क में छह-छह संक्रमित मिले हैं। इसमें बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गंगानगर, कुदेशिया फाटक, नॉर्थ सिटी, ब्रह्मपुरा, बिहारीपुर, इंदिरा नगर, गांधी पुरम, फरीदपुर, चौकी चौराहा, केसरपुर, शास्त्री नगर, पवन विहार, शिवपुरी, सुरेश शर्मा नगर, मेहरा कॉलोनी, भरतौल, स्वास्थ्यकर्मी, ग्रेटर कैलाश, नरकुलागंज, तुलसीनगर, सीबी गंज, एकतानगर, आशीष रॉयल पार्क, नवाबगंज, जगतपुर, सैनिक कॉलोनी, सौ फुटा रोड, गैलेक्सी होम, ब्रजलोक कॉलोनी समेत अन्य इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed