{"_id":"6a9b1acf730399b4e901cc66","slug":"number-of-hypertension-patients-rising-diabetes-also-spreading-bareilly-news-c-4-bly1015-959945-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बढ़ रहे हाइपरटेंशन के मरीज, डायबिटीज भी पसार रहा पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बढ़ रहे हाइपरटेंशन के मरीज, डायबिटीज भी पसार रहा पांव
विज्ञापन
बरेली। जिले में हाइपरटेंशन के मरीज बढ़ रहे हैं। डायबिटीज भी पांव पसार रहा है। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से अगस्त तक 30 वर्ष से अधिक आयु के 5.91 लाख लोगों की हाइपरटेंशन व 5.90 लाख लोगों की डायबिटीज के लिए स्क्रीनिंग की गई। क्रमवार 11,456 व 10,229 लोगों में संदिग्ध लक्षण मिले। चिकित्सकीय जांच में 4,151 लोगों में हाइपरटेंशन तो 1,661 लोगों में डायबिटीज की पुष्टि हुई।
अब हाइपरटेंशन के 4,075 और डायबिटीज के 1,579 मरीजों का सरकारी केंद्रों पर इलाज चल रहा है। हाइपरटेंशन के 936 और डायबिटीज के 521 मरीजों का फॉलोअप लंबित है। दावा है कि दवा से 369 मरीजों में हाइपरटेंशन और 348 में डायबिटीज अब नियंत्रण में है।
मीरगंज में हुई डेढ़ गुना स्क्रीनिंग
ब्लॉक स्तर पर मीरगंज ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। यहां हाइपरटेंशन और डायबिटीज दोनों की स्क्रीनिंग 150 फीसदी रही। फतेहगंज पश्चिमी में 127, क्यारा में 138, नवाबगंज में 120, दमखोदा में 112 और बहेड़ी में 109 फीसदी लक्ष्य हासिल हुआ। शेरगढ़ में 95, भोजीपुरा में 98 और रामनगर में 99% स्क्रीनिंग हुई। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत 26 यूपीएचसी क्षेत्रों में भी अभियान चल रहा है। यहां हाइपरटेंशन और डायबिटीज की 2.69 लाख-2.69 लाख स्क्रीनिंग दर्ज की गई है। शहरी क्षेत्र में स्क्रीनिंग से 1,205 मरीजों में हाइपरटेंशन और 412 में डायबिटीज की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एनसीडी स्क्रीनिंग प्रभारी डॉ. मयंक गुप्ता के मुताबिक, 30 वर्ष की उम्र के बाद साल में कम से कम एक बार ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। अगर रोग की पुष्टि हो या बॉर्डर लाइन पर रिपोर्ट मिले तो ज्यादा नमक, तला-भुना, बहुत मीठा खाने से बचें। रोज 30 मिनट व्यायाम करें। शराब, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन छोड़ें।
बार-बार प्यास लगना, अधिक पेशाब आना, अचानक वजन घटना, चक्कर आए या लगातार सिर दर्द हो तो जांच कराएं।
ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की पुष्टि होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा का नियमित सेवन करें।
परिवार में डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर का इतिहास है तो नियमित जांच करानी चाहिए।