फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mumber of dengue patients increasing again after Diwali in Bareilly

Bareilly News: दिवाली के बाद फिर बढ़ी डेंगू मरीजों की तादाद, आंकड़ा 900 के पार

Fri, 17 Nov 2023 12:00 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2023 12:00 PM IST
सार

बरेली में डेंगू का प्रकोप अभी थमा नहीं है। बृहस्पतिवार को 56 संदिग्ध मरीजों की जांच में पांच लोग डेंगू की चपेट में मिले। जिले में अब तक 909 लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं।

विज्ञापन
mumber of dengue patients increasing again after Diwali in Bareilly
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दिवाली के बाद डेंगू के मरीजों की तादाद फिर बढ़ने लगी है। त्योहार की वजह से पांच दिन तक कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को डेंगू के 21 मरीजों के आंकड़े अपडेट हुए तो संबंधित क्षेत्रों में रोकथाम संबंधी गतिविधियां शुरू हुईं। जिले में अब तक 900 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


शासनादेश के तहत डेंगू के मरीज मिलने पर तत्काल उनके आवास और उसके आसपास सौ मीटर के दायरे में डेंगू नियंत्रण गतिविधि करनी अनिवार्य है। इसमें परिजन या पड़ोस में अगर कोई बुखार पीड़ित है तो उसकी जांच, फॉगिंग और साफ-सफाई समेत मच्छरों के लार्वा नष्ट किए जाते हैं। 
विज्ञापन


त्योहार के चलते कार्यालय में अवकाश रहा। सैंपल की जांच हुई पर डेंगू पॉजिटिव मरीजों के यहां जरूरी गतिविधियां नहीं हो सकीं। इसे देखते हुए सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने मलेरिया विभाग की डीबीसी और आईडीएसपी टीम को प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा गिरने पर राहत मिलने की उम्मीद
बृहस्पतिवार को 56 संदिग्ध मरीजों की जांच में पांच लोग डेंगू की चपेट में मिले। जिले में अब तक 909 लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक ठंड से लार्वा पनपने की गति धीमी हुई है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचने के बाद डेंगू पर अंकुश लगने की संभावना है।

300 बेड अस्पताल में बने छह सौ पर्चे
तीन सौ बेड अस्पताल की ओपीडी भी पांच दिन बाद दोपहर दो बजे तक खुली। इसमें करीब छह सौ पर्चे बने। डॉ. पवन कपाही के मुताबिक वायरल बीमारियों के मरीज ज्यादा पहुंचे थे। आंखों के मरीजों की संख्या भी खासी रही। बुखार के मरीजों की लक्षणों के आधार पर डेंगू, मलेरिया, टाइयफाइड की जांच कराई गई। संदिग्धों के सैंपल जिला अस्पताल भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें- UP: चार साल में तीन शादियां... युवती ने झूठा प्यार जताकर तीनों दूल्हों को किया कंगाल, सिर पकड़कर रो रहे पीड़ित

ओपीडी में नदारद रहे डॉक्टर 
दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली, लेकिन कक्ष से अचानक डॉक्टरों के नदारद होने पर मरीजों को परेशान होना पड़ा। पर्चा काउंटर, ओपीडी, लैब और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार रही। इस दौरान नोकझोंक भी हुई।

वायरल, आंख और त्वचा के मरीज बढ़े
ओपीडी में पहुंचे मरीजों में सर्वाधिक संख्या वायरल बीमारियों के साथ आंख और त्वचा के मरीजों की रही। ज्यादातर मरीजों को सर्दी, जुकाम, बुखार, सूखी खांसी, आंखों में जलन, पानी निकलने, लाल होने और त्वचा में खुजली, चकत्ते पड़ने की समस्या रही। जोडों में दर्द, चलने फिरने में असमर्थता, कमजोरी, सुन्नपन, दुर्घटनाग्रस्त मरीज आर्थोपेडिक चिकित्सक के पास पहुंचे थे।

एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों के ओपीडी में न होने शिकायत मिली थी। वे इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को देखने गए थे। एक डॉक्टर राउंड पर थे। कुछ देर बाद दोनों डॉक्टर ओपीडी में आ गए। बॉयोकेमिस्ट्री टेस्ट मशीन ठीक की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed