फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now you can see the museum of northeast railway with one click

अब एक क्लिक से देख सकेंगे पूर्वोत्तर रेलवे का म्यूजियम

Mon, 03 Aug 2020 10:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:46 PM IST
सार

रेल म्यूजियम के दो वर्ग में शामिल होंगे छवि और वीडियो

विज्ञापन
Now you can see the museum of northeast railway with one click
गोरखपुर में रेल म्यूजियम, जिसे अॉनलाइन दिखाने की तैयारी चल रही है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

वीडियो तुर की कुल अवधि 12 से 14 मिनट की होगी

विज्ञापन

बरेली। अगर आपको रेलवे रेलवे म्यूज़ियम के दीदार करने हैं तो आपको गोरखपुर जाने की ज़रूरत नहीं है, अब आप एक ही क्लिक में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर का रेल म्यूजियम जल्द ही देखेंगे। रेलवे की यह तैयारी अंतिम चरण में है। तकनीकी युग में नई तकनीक का प्रयोग कर मुख्यालय, गोरखपुर स्थित रेल म्यूजियम का वर्ग तैयार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से घर बैठे ही रेल म्यूजियम के भ्रमण का आनंद लिया जा सकता है। वर्ग को दो भागों- छवि और वीडियो वर्ग में विकसित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

इमेज टूर के अन्तर्गत रेल म्यूजियम का 360 डिग्री का पनोरमिक व्यू दर्शाया गया है जिसके अंतरर्गत टिकट आफिस, ट्वाय ट्रेन, म्यूजियम बिल्डिंग, एसी कोच कॉन्टेन्ट, महाराजा एक्सप्रेस कोच, प्लेग्राउण्ड और म्यूजियम में प्रदर्शित विभिन्न उपकरणों आदि के लिए अलग-अलग टैग टैग वाक्यांश है। किसी भी टैग पर क्लिक करने के उपरान्त वह क्षेत्र खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उदाहरण के तौर पर यदि म्यूजियम में प्रदर्शित विभिन्न उपकरणों का टैग क्लिक किया जाता है तो उसके अंतर्गत म्यूजियम में सभी प्रमुख चीजों का चित्र, पूरा इतिहास और उसकी महता का विवरण उपलब्ध हो जाएगा। इसी प्रकार विभिन्न टैगों को क्लिक करने पर अलग-अलग चीजों की विस्तृत जानकारी सचित्र रूप में उपलब्ध हो जाएगी। वीडियो टूर के अन्तर्गत वीडियो के माध्यम से क्रमानुसार एक-एक करके टिकट कार्यालय से लेकर ट्वाय ट्रेन, म्यूजियम बिल्डिंग, एसी कोच रजिस्टेंट, महाराजा एक्सप्रेस कोच, प्लेग्राउण्ड और म्यूजियम में प्रदर्शित विभिन्न उपकरणों आदि तक यात्रा की सिलसिलेवार करायेंगे। यह वीडियो तूर में साउंड सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक साइट के बारे में सभी जानकारी आवाज के साथ उपलब्ध रहेगा।

तवाय ट्रेन की रोमांचक यात्रा सहित कई मनोहारी दृश्यों में चलती-फिरती फिल्म द्वारा जीवन्त रूप से प्रस्तुत किए जागे, जो स्वयं में एक अनूठा अनुभव होगा।

वीडियो वर्ग की कुल अवधि 12 से 14 मिनट की होगी, जिसे अलग-अलग भागों में भी देखा जा सकेगा। यह वर्ग TRA एनई रेलवे की वेबसाइट के हेरिटेज लिस्ट, पूर्वोत्तर रेलवे के आफिशियल फेसबुक पेज NERailway और वेब हैंडल @nerailwaygkp और डिजिटल फैक्टरी, गोरखपुर के म्यूजियम वेबसाइट पेज पर उपलब्ध कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed