फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now water pipeline torn in front of Bareilly College

बरेली कॉलेज के सामने नाला खोदाई में फटी पाइप लाइन, काम रूका

Wed, 24 Feb 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Now water pipeline torn in front of Bareilly College
बरेली कॉलेज रोड पर खोदी गई सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नाले के निर्माण का काम रुका, करीब तीन घंटे बाद हुई मरम्मत

विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के सामने मंगलवार को नाला निर्माण के दौरान पानी की पाइप लाइन फ ट गई। इसके बाद काम रोक दिया गया। करीब तीन घंटे बाद मरम्मत होने पर काम शुरू हो सका। इससे पहले सीवर लाइन बिछाने के दौरान कालीबाड़ी, चौपुला, चौकी चौराहा आदि स्थानों पर पाइप लाइनें फट चुकी हैं।
जल निगम शहर में मनमाने ढंग से निर्माण कार्य करा रहा है। इसके खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उच्चाधिकारी भी जल निगम की मनमर्जी पर चुप्पी साधे हैं। मंगलवार को बरेली कॉलेज के सामने जल निगम की अंधाधुंध खोदाई से पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आसपास इलाके में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। आनन-फ ानन में ठेकेदार ने टूटी लाइन पर मिट्टी डालकर जैसे-तैसे पानी का बहाव रोका और जलनिगम के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरके यादव, सहायक अभियंता तारेश्वर पांडेय ने पाइप लाइन की मरम्मत के लिए तुरंत टीम मौके पर भेजी। पानी की सप्लाई भी बंद करा दी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद टूटी पाइप लाइन की मरम्मत हो पाई। इसके बाद शाम को पानी की आपूर्ति शुरू की गई। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि ठेकेदार को हिदायत दी गई है कि खोदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन की सुरक्षा के इंतजाम करें। जलकल महाप्रबंधक आरके यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरेली कॉलेज रोड के पास सड़क की खोदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पर पानी की आपूर्ति रोककर पाइप लाइन की मरम्मत कराई गई। जल निगम को हिदायत दी गई है कि शहर में जहां भी खोदाई का काम हो रहा है, वहां सावधानी के साथ काम किया जाए, ताकि पानी की पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed