फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the Municipal Corporation will run a campaign to remove encroachment with the administration.

Bareilly News: अब प्रशासन के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा नगर निगम

Tue, 22 Oct 2024 06:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Now the Municipal Corporation will run a campaign to remove encroachment with the administration.
बरेली। अब नगर निगम की टीम प्रशासन की अगुवाई में अतिक्रमण हटवाएगी। जिला प्रशासन ने इसकी रूपरेखा तय कर दी है। संयुक्त टीम अब हर तीसरे दिन सड़क पर उतरेगी। पुलिस की भूमिका भी तय की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने हाल ही में सड़कों और बाजारों को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अभियान चलाकर शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटवाया गया, लेकिन जैसे ही अभियान थमा, हालत फिर पहले जैसी हो गई। अब इस मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। वह नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम दोनों के ही माध्यम से पुलिस की जिम्मेदारी तय कर यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जहां से अतिक्रमण हटया जाए, वहां दोबारा कब्जे न हों। संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव ने बताया कि संयुक्त अभियान चलाने के आदेश मिले हैं। जल्द ही इसकी कार्ययोजना तैयार कर प्रशासन और नगर निगम के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed