फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now Ramnagar-Lucknow special train will not come to Izzatnagar Bareilly

Specail Train: रामनगर-लखनऊ स्पेशल के संचालन में बदलाव, अब इस स्टेशन पर नहीं आएगी ये ट्रेन

Sun, 21 Apr 2024 01:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Apr 2024 01:43 PM IST
सार

रामनगर-लखनऊ विशेष ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन नहीं आएगी। अब यह ट्रेन भोजीपुरा से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए शाम 7:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Now Ramnagar-Lucknow special train will not come to Izzatnagar Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगर-लखनऊ विशेष ट्रेन के संचालन में रेलवे ने बदलाव किया है। शुक्रवार को इस ट्रेन की समय सारणी जारी की गई थी। उसके अनुसार इस विशेष ट्रेन को भोजीपुरा से इज्जतनगर भी जाना था, लेकिन अब यह ट्रेन इज्जतनगर न आकर भोजीपुरा से ही पीलीभीत होते हुए लखनऊ रवाना हो जाएगी। 

विज्ञापन


ट्रेन की समय सारणी में भी बदलाव किया गया है। 05043 रामनगर-लखनऊ विशेष ट्रेन 26 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह नौ बजे रामनगर से चलने के बाद काशीपुर, किच्छा, बहेड़ी होते हुए 11:24 बजे भोजीपुरा आएगी। इज्जतनगर न आकर यह ट्रेन भोजीपुरा से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए शाम 7:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी में 05044 लखनऊ-रामनगर विशेष ट्रेन 26 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को लखनऊ से रात नौ बजे चलने रविवार तड़के तीन बजे भोजीपुरा जाएगी। यहां से चलने के बाद सुबह 7:05 बजे रामनगर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल ट्रेन में 30 मई तक कंफर्म टिकट नहीं
काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन में बुकिंग शुरू हो गई है। इसी के साथ एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी में 30 मई तक कंफर्म टिकट नहीं हैं। वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, स्लीपर श्रेणी में सीटें खाली हैं। बरेली-लोकमान्य तिलक और रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस पहले ही फुल है। इनमें तीन माह तक कंफर्म टिकट नहीं है।

पूर्वोत्तर रेलवे ने 14 अप्रैल को 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन की समय सारणी जारी की थी। 15 अप्रैल से ट्रेन में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई थी। यह ट्रेन 25 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार की शाम 5:30 बजे काठगोदाम से चलने के बाद रात 8:21 बजे बरेली सिटी, 8:42 बजे बरेली जंक्शन, 9:26 बजे बदायूं पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 अप्रैल की रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। 

09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन का संचालन प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलने के बाद बोरीवली, वापी, सूरत, बडोदरा, गोधरा, सतलाम, कोटा, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज होते हुए सुबह 9:46 बजे बदायूं, 10:45 बजे बरेली जंक्शन, 11:03 बजे बरेली सिटी, 11:23 बजे इज्जतनगर होते हुए 12:40 बजे किच्छा, 1:15 बजे लालकुआं, 1:10 बजे हल्द्वानी और 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। 

बुकिंग शुरू होने के पांच दिन के अंदर एसी द्वितीय और एसी तृतीय श्रेणी की सीटें 30 मई तक फुल हो गईं हैं। साथ ही इन श्रेणियों में वेटिंग 100 के पार हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed