फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now preparations are being made to seek answers from XEN

Bareilly News: अब एक्सईएन से जवाब-तलब की तैयारी

Sun, 10 Aug 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Now preparations are being made to seek answers from XEN
बरेली। रिश्वत खोरी मामले में पकड़े गए बाबू के खिलाफ चल रही जांच अब एक्सईएन तक पहुंच रही है। दो सदस्यीय जांच समिति अब एक्सईएन से जवाब-तलब करने की तैयारी में है। अधिकारियों की माने तो एक्सईएन ने पीड़ित की फरियाद को सुना या नहीं, जब सुना तो समाधान के आदेश किस तरह से दिए ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।
विज्ञापन

दो अगस्त को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार की घूस लेते हुए विद्युत निगम के बाबू अजीत कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया था। आरोपी के बैग से 1.76 लाख रुपये की बरामदगी भी हुई थी, जिसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित मीरगंज के गूला निवासी आभाष ने की थी। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने विभागीय जांच के लिए अधिशासी अभियंता धर्मराज सिंह और ओम प्रकाश सिंह को नियुक्त किया है, जिनकाे 15 दिन में रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन

दर्ज हुई एफआईआर में साफ हुआ कि पीड़ित तीन बार एक्सईएन के पास पहुंचा था। अब पीड़ित उपभोक्ता की शिकायत पर एक्सईएन ने कार्रवाई के निर्देश किस तरह से दिए थे, इस ओर जांच की सुई घूमी है। हालांकि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मामले में बिल संशोधन की बात सामने आते ही पीड़ित आभाष को सीधा बाबू के पास भेज दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

- पीड़ित के बयानों पर एक्सईएन की जांच की राह होगी तय
पीड़ित के बयानों पर एक्सईएन की जांच की राह तय होगी। दरअसल पीड़ित उपभोक्ता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में एक्सईएन का जिक्र हुआ है, जिसके तहत ही इस पूरी जांच रिपोर्ट में विभागीय कार्रवाई हो रही है। अब जांच समिति इसमें जल्द बयान दर्ज कराएगी। जानकारी के मुताबिक, इसमें पीड़ित से एक्सईएन की भूमिका पर भी सवाल होंगे कि एक्सईएन ने शिकायत सुनी या नहीं, सुनने के बाद बाबू को बुलाया या फोन पर दिशा-निर्देश दिए। वहीं, लिखित शिकायती पत्र दिया था तो उस पर एक्सईएन ने क्या दिशा-निर्देश दिए।


--
उपभोक्ता के कार्यालय आने पर अधिकारी सबसे पहले खुद संज्ञान लेकर संबंधितों को दिशा-निर्देश देते हैं। इस मामले में एक्सईएन की ओर से क्या कार्रवाई हुई, किस तरह और किस स्तर पर की गई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
- ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed